Daily Horoscope
✕

Weather Alert: केरल में आज बारिश की संभावना, पंजाब, राजस्थान व हरियाणा में चलेगी धूलभरी आंधी

Updated: गुरुवार, 3 जून 2021 (08:38 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और उससे सटे पाकिस्तान के दक्षिणी हिस्सों पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे क्षेत्र पर बना हुआ है। चक्रवाती हवाओं का एक और क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश पर बना हुआ है। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। केरल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

ALSO READ: IMD: केरल में मानसून पहुंचने की स्थिति बनी, 24 घंटे में बारिश होने का अनुमान
पूर्वी मध्य अरब सागर और उससे सटे क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा उत्तरी मध्य महाराष्ट्र तक जा रही है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आंतरिक तमिलनाडु पर बना हुआ है।
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा के उत्तरी तट, असम, मेघालय और झारखंड के 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर और पूर्वी मध्यप्रदेश, पूर्वी उत्तरप्रदेश की तलहटी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर तेज बारिश हुई।

ALSO READ: Weather Alert: दिल्ली में चलेगी धूलभरी आंधी, एमपी में हल्की बारिश की संभावना
 
पश्चिमी हिमालय, केरल, तमिलनाडु, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम मध्यप्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और झारखंड के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, केरल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
 
बाकी तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी, मेघ गर्जना और बारिश हो सकती है।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

लाभ पंचमी के दिन एक्शन मोड में DyCM हर्ष संघवी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए टिकट 1500 से 80 हजार तक, 8 लाख में टेबल, 7 करोड़ के टिकट बिके

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख