biodatamaker

Monsoon Updates: महाराष्ट्र के अधिकतर इलाकों में पहुंचा मानसून, मुंबई में हुई बारिश

Updated: रविवार, 14 जून 2020 (00:56 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के अधिकतर इलाकों में मानसून की आमद हो गई है और मुंबई समेत राज्य के कई इलाकों में शनिवार को बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि मानसून के अगले 24 घंटों में महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में भी पहुंच जाने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के अधिकतर इलाकों में मानसून पहुंच चुका है। (शनिवार को) कोंकण के हरनई (रत्नागिरी में), मध्य महाराष्ट्र के अहमदनगर, मराठवाड़ा के औरंगाबाद और विदर्भ के गोंदिया में बारिश हुई। अगले 24 घंटों में महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में भी बारिश की संभावना है। 
 
उन्होंने कहा कि रत्नागिरी में सुबह साढ़े 8 बजे और तटीय जिले सिंधुदुर्ग में भी कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश दर्ज की गई। अधिकारी ने कहा कि अगले 4-5 दिनों में कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
ALSO READ: पिछले साल के मुकाबले इस बार सुधरी मानसून-पूर्व हवा की गुणवत्ता
इस बीच मुंबई स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने शाम 5.30 बजे चेतावनी जारी कर मुंबई, पालघर, हिंगोली, परभणी और जालना में अगले कुछ घंटों में गरज-चमक के साथ बौछार और तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई है। मुंबई में कोलाबा मौसम केंद्र में शनिवार को सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि सांताक्रूज ब्यूरो में इसी अवधि में 2.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

औरंगाबाद के चिकलथाना मौसम ब्यूरो में इसी अवधि में 29 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने कहा कि नासिक में 1.4 मिमी बारिश हुई। दहानू मौसम केंद्र की खबर के मुताबिक वहां भी बारिश हुई। रायगढ़ जिले के माथेरान ब्यूरो के मुताबिक 80 मिमी बारिश दर्ज की गई। दक्षिण और तटीय महाराष्ट्र में गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के आने की घोषणा की गई थी। 
 
ओडिशा के सभी 30 जिलों में पहुंचा मॉनसून : भुवनेश्वर से मिले समाचारों के अनुसार ओडिशा में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून शनिवार को सभी 30 जिलों में पहुंच गया। यह जानकारी यहां मौसम विज्ञान केंद्र ने दी। इसने कहा कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के मुताबिक मॉनसून ने गुरुवार को ओडिशा में दस्तक दी और शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में पहुंचा जिससे 6 जिलों को छोड़कर अधिकतर इलाकों में बारिश हुई।
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मॉनसून के आगे बढ़ने की अनुकूल स्थितियों को देखते हुए यह शनिवार को ओडिशा के शेष इलाकों तक पहुंच गया और इस प्रकार अब यह पूरे राज्य में पहुंच चुका है।

मॉनसून अब सभी 30 जिलों में पहुंच गया है जबकि शुक्रवार तक यह बारगढ़, झारसुगुडा, सुंदरगढ़, संबलपुर, क्योंझर और मयूरभंज जिलों में नहीं पहुंचा था। मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के मुताबिक इस बार मॉनसून मध्य भारत में सामान्य रहेगा। ओडिशा मध्य भारत में स्थित है और मॉनसून सामान्य रहने से कृषि कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।
 
राजस्थान में कई जगह आंधी और लू की चेतावनी : जयपुर से मिले समाचारों के अनुसार मौसम विभाग ने राजस्थान के कई हिस्सों में आगामी 24 घंटे में लू और धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी है।
 
विभाग के अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान चुरू में 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर में यह 43.0 डिग्री, बीकानेर में 42.4 डिग्री, कोटा में 41.8 डिग्री, गंगानगर में 40.3 डिग्री, अजमेर में 40 डिग्री, जयपुर में 39.4 डिग्री, बाड़मेर में 39.2 डिग्री और जोधपुर में 37.6 डिग्री दर्ज किया गया।
 
विभाग ने पिछले 24 घंटे में राज्य के कई स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा डूंगरपुर के धामबोला में 36 मिमी व बाड़मेर के छोटन में 38 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा अजमेर और गंगानगर जिले के अनेक स्थानों पर बारिश हुई।
 
विभाग का कहना है कि रविवार को चुरू में लू चल सकती है जबकि अलवर, अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, झालावाड़, जयपुर, कोटा, सवाईमाधोपुर, टोंक, राजसमंद, प्रतापगढ़, सिरोही, उदयपुर तथा बाड़मेर जिले में तेज हवाओं चलने की संभावना है। वहीं बीकानेर, हनुमानगढ़, गंगानगर और जोधपुर में धूल भरी आंधी आ सकती है। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

ईल मछली की तस्करी का रहस्यमयी और खतरनाक खेल

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके का बालाघाट दौरा, पीड़ित परिजनों से मिलकर बच्चों की मौत पर जवाबदेही तय करने की मांग

Delhi BRICS Summit: पुतिन, जिनपिंग और युद्ध के साए में 'मोदी टेस्ट'! जानिए विदेशी मीडिया ने क्या लिखा?

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

अगला लेख