dharma sangrah
✕

Weather update : देश के आधे हिस्से में छाया मानसून, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

Updated: मंगलवार, 25 जून 2019 (16:11 IST)
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि मानसून ने देश के करीब आधे हिस्से पर छा गया है। आईएमडी ने दावा किया कि देश के पश्चिमी और मध्य इलाके तक मानसून के पहुंचने के लिहाज से परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं।
 
मानसून फसल की बुवाई में जुटे किसानों के लिए मददगार साबित होगा। मानसून मध्य अरब सागर से आगे बढ़ रहा है और कोंकण क्षेत्र तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पिछले तीन दिनों के दौरान मानसून ने गति पकड़ी है और वह पूरे दक्षिण व पूर्वी भारत तक पहुंच गया है। 
 
मौसम विभाग के मुताबिक जल्द ही मानसून के आगोश में पूरा मध्यप्रदेश और गुजरात होगा। हालांकि 1 जून से शुरू होने वाले मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 38 फीसदी कम बारिश हुई है। इसका कारण मानसून का देर से पहुंचना है। 
 
मौसम का हाल बताने वाली संस्था स्काईमेट का अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो दिनों के भीतर पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ व महाराष्ट्र तक फैल जाएगा और इन राज्यों में झमाझम बरसात होगी। 
 
मध्यभारत में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और गुजरात के कुछ इलाकों के साथ दक्षिण भारत में मानसून की बारिश की गति बढ़ेगी। दक्षिणी क्षेत्र में केरल, तटीय कर्नाटक, उत्तरी तेलंगाना और कर्नाटक के अंदरूनी हिस्से में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में अगले 24 से 48 घंटे के भीतर भारी बरसात होने का अनुमान है। स्काईमेट के अनुसार मानसून 30 जून तक देश के प्रमुख राज्यों तक मानसून पहुंच जाएगा।

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

अमेरिका और Nvidia को चूना लगाकर बीजिंग भागी चीन की जासूस, क्‍या होगा Nvidia के बॉस जेनसन हुआंग का

स्वच्छता सर्वेक्षण में बजा गुजरात का डंका; वडोदरा बना सबसे स्वच्छ शहर, सूरत-अहमदाबाद ने भी मारी बाजी

कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और 20 PCS अधिकारियों के तबादले

अगला लेख