biodatamaker

मध्यप्रदेश से विदा हुआ मानसून, कर्नाटक और केरल में सक्रिय

Updated: सोमवार, 14 अक्टूबर 2019 (20:18 IST)
भोपाल। दक्षिण पश्चिम मानसून आज पूरे मध्यप्रदेश से विदा हो गया। मौसम विभाग ने आज इसकी घोषणा कर दी है। वहीं दूसरी ओर यह मानसून तटीय आंध्रप्रदेश, तटीय कर्नाटक और केरल में सक्रिय है, जबकि सौराष्ट्र, कच्छ, विदर्भ और रायलसीमा में कमजोर हो गया।

मौसम विज्ञान भोपाल केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरआर त्रिपाठी ने बताया कि विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून के आज पूरे मध्यप्रदेश से विदा होने की घोषणा कर दी है। राजधानी भोपाल में अक्टूबर के 14 दिनों में कुल 46.4 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 24.4 मिमी ज्यादा है।

प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। भोपाल का आज अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस बैतूल में रिकॉर्ड हुआ।

वहीं दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और केरल में सक्रिय रहा जबकि सौराष्ट्र, कच्छ, विदर्भ और रायलसीमा में कमजोर। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों, मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, गुजरात और मध्यप्रदेश के शेष हिस्सों, कोंकण के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पूरे विदर्भ, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों से वापस हो गया है।

छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्से, ओडिशा के कुछ हिस्से, पूरे झारखंड, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाके, पूरे पूर्वोत्तर भारत और बंगाल की उत्तरी खाड़ी के कुछ हिस्से से मानसून समाप्त हो गया। दिन का तापमान उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में सामान्य से नीचे रहा।

बिहार और हिमाचल के कुछ हिस्सों में भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहा। रात का तापमान असम, मेघालय और पश्चिम मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्य से काफी नीचे रहा। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, पूर्वी मध्यप्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों, असम, मेघालय और पश्चिम मध्यप्रदेश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा।

पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा। बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम राजस्थान के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। बैतूल (पश्चिम मध्य प्रदेश) में सबसे कम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है।

Show comments

सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

Bharat Tiwari : एनकाउंटर में मारे गए भारत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

Air India के सभी पायलटों का होगा अनिवार्य डोप टेस्ट, Phuket-Delhi फ्लाइट हादसे के बाद बढ़ी सख्ती, नियमों से आगे बढ़कर लिया फैसला

ChatGPT और Google Gemini ने पार किया 1 अरब यूजर्स का आंकड़ा, AI की दुनिया में बदल गया मुकाबला

सभी देखें

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर पढ़ें 5 देशभक्ति से भरपूर शायरियां, हर भारतीय के दिल में जगा देंगी देशप्रेम

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

अफ्रीका में भारत का गौरव! गुजरात के भाई-बहन ने केन्या पुलिस को कराया ऐतिहासिक योग, बना दिया नया विश्व कीर्तिमान

भारत हमारे रडार पर! ट्रंप के करीबी नवारो का बड़ा आरोप, कहा- चीन के 'गुप्त नेटवर्क' में शामिल है भारत, 26 अरब डॉलर के फ्रॉड का दावा

अगला लेख