sawan somwar

RSS का कोई एजेंडा नहीं, भारत संविधान से चलता है : मोहन भागवत

Updated: रविवार, 19 जनवरी 2020 (15:13 IST)
बरेली। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने रविवार को साफ कहा कि आरएसएस संविधान से इतर शक्ति का केंद्र नहीं बनना चाहता जैसा कि लोग आरोप लगाते हैं। आरएसएस का कोई एजेंडा नहीं है।
 
उन्होंने रूहेलखंड विश्वविद्यालय में 'भारत का भविष्य' विषयक संगोष्ठी में संविधान की तस्वीर का खाका खींच दिया और कहा कि देश संविधान की व्यवस्था से चलता है और आरएसएस संविधान से अलग कोई शक्ति केंद्र नहीं हैं। उन्होंने हिन्दुत्व का अर्थ भी बताया।
  
उन्होंने कहा कि जब आरएसएस के कार्यकर्ता कहते हैं कि यह देश हिंदुओं का है और 130 करोड़ लोग हिंदू हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि हम किसी का धर्म, भाषा या जाति बदलना चाहते हैं... हमें संविधान से इतर कोई केंद्र शक्ति नहीं चाहिए क्योंकि हम इस पर विश्वास करते हैं।
 
हमें अपनी विविधता के बावजूद एकसाथ रहना होगा, इसे ही हम हिन्दुत्व कहते हैं। भागवत ने कहा कि संविधान कहता है कि हमें भावनात्मक एकीकरण लाने की कोशिश करनी चाहिए।
 
भावना क्या है? वह भावना है- यह देश हमारा है, हम अपने महान पूर्वजों के वंशज हैं। भारत का प्रत्येक नागरिक हिन्दू है, भले ही वह किसी भी धर्म, भाषा या जाति का हो।
 
उन्होंने कहा कि संविधान में हमें भावनात्मक एकता लाने या एकीकरण का प्रयास करना चाहिए। भावना यह है कि यह देश हमारा है। देश के लोगों को इसे आगे ले जाने के बारे में सोचना है। (वार्ता)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

पीएम मोदी का एक दिवसीय गुजरात दौरा: वडोदरा में Gen-Z से करेंगे संवाद, नवसारी में देश के पहले AI-लैस 'नमो कमलम' का करेंगे उद्घाटन

ईरान युद्ध जीतते ही सस्ता होगा तेल और गैस? ट्रंप ने बताया पूरा प्लान

युद्ध, अनिश्चितता और बिखरते नियम: किधर जा रही है दुनिया?

Top News 8 September: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली हॉस्टल हादसे पर हाईकोर्ट सख्त; चांद पर ट्रंप का दावा

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर, लखनऊ देश में पहले स्थान पर

अगला लेख