Govardhan puja
✕

BJP के 'अच्छे दिन' RSS की वजह से! क्या भागवत का यह बयान नड्‍डा को जवाब है?

Updated: सोमवार, 9 फ़रवरी 2026 (13:12 IST)
Mohan Bhagwat on BJP: क्या भाजपा बिना आरएसएस के चुनाव जीत सकती है? 2024 चुनाव के दौरान उठे इस विवाद पर अब सरसंघचालक मोहन भागवत ने 'बड़ी लकीर' खींच दी है। राम मंदिर आंदोलन से लेकर भाजपा के विस्तार तक, भागवत ने साफ कर दिया है कि संगठन की वैचारिक शक्ति ही सत्ता की असली नींव है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भाजपा के अच्छे दिन आरएसएस की वजह से ही हैं। जानिए, संघ प्रमुख ने क्यों कहा कि संघ के विचार पर चलने वालों को ही फायदा मिलता है।

क्या कहा था जेपी नड्‍डा ने?

दरअसल, 2024 में तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक साक्षात्कार में कहा था कि भाजपा अब एक बड़ा और सक्षम संगठन बन चुकी है और अपनी चुनावी राजनीति व अन्य कार्यों को खुद संभालने में सक्षम है। उन्होंने कहा था कि भाजपा को अब संघ की जरूरत नहीं है। तब माना गया था कि इस बयान के बाद संघ ने लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत से भाजपा की मदद नहीं की थी। यही कारण था कि 400 पार का नारा देने वाली भाजपा 240 सीटों पर सिमट गई थी।

भाजपा को मिला राम मंदिर आंदोलन का लाभ

संघ के प्रमुख के ताजा बयान को नड्‍डा के पुराने बयान से ही जोड़कर देखा जा रहा है। भागवत ने याद दिलाया कि भाजपा के 'अच्छे दिन' की नींव में संघ का ही पसीना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राम मंदिर आंदोलन संघ के नेतृत्व में चला और इसका राजनीतिक लाभ उन लोगों को मिला जिन्होंने इस विचार का साथ दिया। भागवत ने स्पष्ट किया कि भाजपा एक स्वतंत्र पार्टी है, लेकिन उसका वैचारिक ऑक्सीजन आज भी आरएसएस ही है। 

भाजपा को स्पष्ट संदेश 

माना जा रहा है कि यह बयान उन कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए है जो चुनाव के दौरान हाशिए पर महसूस कर रहे थे। इसके अलावा संघ प्रमुख भागवत का यह बयान भाजपा नेतृत्व के लिए भी एक संदेश है कि भले ही पार्टी का विस्तार हो गया है, लेकिन उसका वैचारिक आधार अब भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ही है। दरअसल, संघ और भाजपा के संबंधों को लेकर अकसर सवाल उठते रहे हैं। संघ की ओर से भी भाजपा में किसी भी तरह के फैसले लेने के दावों को हमेशा खारिज किया जाता रहा है।
Edited by: vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवार के 12 लोगों की गई जान

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

अगला लेख