manglik dosh calculator
✕

हंसने लगे मोदी जब छात्रा की मां ने कहा- शाहरुख से मिलकर भी इतना अच्छा नहीं लगा

Updated: शुक्रवार, 4 जून 2021 (12:59 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 12वीं कक्षा के छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ बिना किसी औपचारिक कार्यक्रम के अचानक ही संवाद किया। इस दौरान एक छात्रा की मां ने कहा कि उन्हें शाहरुख खान से मिलकर भी इतनी अच्छा नहीं लगा था जितना कि आज उनसे मिलकर लग रहा है।

ALSO READ: CISR की बैठक में पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को सराहा
मोदी से बात करते हुए छात्रा की मां कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो गईं। अचानक उन्होंने कहा कि शाहरुख से मिलकर भी इतना अच्छा नहीं लगा जितना आज पीएम से मिलकर लग रहा है। छात्रा की मां की बात सुनकर सभी हंसने लगे। यहां तक कि पीएम मोदी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
 
शिक्षा मंत्रालय की ओर से डिजिटल माध्यम से आयोजित इस संवाद में प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्रों को किसी भी परीक्षा को लेकर कभी भी तनाव में नहीं रहना चाहिए। इस दौरान उन्होंने छात्रों से पूछा कि कोविड-19 के मद्देनजर परीक्षा रद्द होने के बाद वे कैसा महसूस कर रहे हैं और आगे के लिए वे क्या योजना बना रहे हैं? प्रधानमंत्री ने छात्रों से पूछा कि वे क्या इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और चैम्पियंस लीग देखना पसंद करेंगे या फिर आलंपिक का इंतजार करेंगे? कुछ अभिभावकों ने भी प्रधानमंत्री से अपने विचार साझा किए और बताया कि कैसे छात्र कॉलेज में नामांकन पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख