Hanuman Chalisa
✕

मोदी पहुंचे शीशगंज गुरुद्वारा, गुरु तेगबहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर टेका माथा

Updated: शनिवार, 1 मई 2021 (10:25 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को 9वें सिख गुरु तेगबहादुर के 400वें प्रकाश पर्व (जन्म उत्सव) पर राजधानी दिल्ली स्थित शीशगंज गुरुद्वारा पहुंचे और माथा टेककर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया कि आज गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में मैंने प्रार्थना की। श्री गुरु तेगबहादुर जी के जीवन, आदर्शों और सर्वोच्च बलिदान को हए कभी नहीं भूल सकते।

ALSO READ: पीएम मोदी से की जनरल नरवणे ने मुलाकात, कोरोना को लेकर सेना की तैयारियों की समीक्षा की
 
मोदी ने अपनी कुछ तस्वीरें भी ट्वीट की हैं, जिनमें वे माथा टेकते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक मोदी जिस समय गुरुद्वारा गए, उस समय सड़कों पर किसी तरह का पुलिस बंदोबस्त नहीं किया गया था और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए न ही अवरोधक लगाए गए थे। प्रधानमंत्री ने इस दौरान मास्क पहन रखा था तथा उन्होंने वहां विधिवत तरीके से पूजा अर्चना की और वहां मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया। उनके साथ इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आर पी सिंह भी मौजूद थे।

ALSO READ: कोरोना: बिना वैक्सीन के मोदी सरकार ने आज से क्यों की टीकाकरण की घोषणा
 
इससे पहले मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि श्री गुरु तेगबहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के विशेष अवसर पर मैं उन्हें नमन करता हूं। पिछड़ों की सेवा करने के प्रयासों और अपने साहस के लिए दुनियाभर में उनका सम्मान है। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ झुकने से इंकार कर दिया था। उनका सर्वोच्च बलिदान कई लोगों को मजबूती और प्रेरणा देता है।
 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख