Daily Horoscope
✕

मोदी को ममता की चिट्ठी: पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने की मांग

Updated: सोमवार, 5 जुलाई 2021 (17:57 IST)
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मंहगाई के मुद्दे पर उनका ध्यान दिलाया है। ममता बनर्जी ने अपनी चिट्ठी में पेट्रोल और डीजल पर केंद्र सरकार की ओर से लगाए जा रहे टैक्स को कम करने का अनुरोध किया गया है।

साथ ही कहा है कि देश में महंगाई बीते कुछ महीनों में महंगाई जिस तेजी से बढ़ी है, वो चिंताजनक है। ऐसे में सरकार इस ओर गंभीरता से ध्यान दे और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कदम उठाए।

अपनी चिट्ठी में ममता बनर्जी ने पीएम को कहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मई और जून में पेट्रोल डीजल के दाम तकरीबन हर दूसरे दिन बढ़े हैं। वहीं महंगाई दर के जो आंकड़े सामने आए हैं, वो भी बहुत अच्छे नहीं हैं। रोजमर्रा की चीजों की महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

ऐसे केंद्र सरकार इसको लेकर कदम उठाए। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल डीजल पर वसूले जाने वाले टैक्स को लेकर भी सवाल किया है और कहा है कि इसे घटा दिया जाए तो लोगों को काफी राहत मिल सकती है।

देश में मार्च अप्रैल में तेल के दाम काफी हद तक स्थिर रहे थे। 2 मई को पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे आने के बाद पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ना शुरू हुए हैं तो बढ़ते ही जा रहा है। पेट्रोल देश के ज्यादातर शहरों में 100 रुपए लीटर से ज्यादा हो गया है। वहीं डीजल भी 100 के आंकड़े पर है।

वहीं महंगाई भी देश में नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। थोक और खुदरा महंगाई दर के जो आंकड़े बीते दो महीनों के रहे हैं, वो बताते हैं कि रसोई का बजट बिगड़ चुका है तो रोज के इस्तेमाल की दूसरी चीजें भी महंगी हो गई हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख