sundarkand
✕

मोदी सरकार ने इसलिए बदले यातायात के नियम, 4 माह बाद दिखेगा सख्ती का असर

Updated: रविवार, 8 सितम्बर 2019 (20:19 IST)
नई दिल्ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि मोटर वाहन कानून में बदलाव के बाद यातायात नियमों का पालन सख्ती से कराने की पहल का असर चार महीने बाद दिखेगा, जब लोग नियमों का पालन करने के अभ्यस्त हो जायेंगे और तब पुलिस को एक भी चालान नहीं काटना पड़ेगा।
 
जावड़ेकर ने रविवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में शुरुआती सौ दिनों के अहम फैसलों की जानकारी देते हुए इनमें यातायात नियमों को सख्ती से लागू कराने को भी शामिल किया। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में बेतहाशा बढ़ोतरी को रोकने के लिए सख्ती ही एकमात्र उपाय है।
 
उन्होंने कहा कि देश में हर साल चार लाख सड़क हादसे होते हैं और डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की इन हादसों में जान जाती है। 5 लाख लोग इनमें जख्मी होते हैं। इस स्थिति से देश को बचाना है।
 
जावड़ेकर ने कहा कि इसके लिए सिर्फ ड्राइविंग लाइसेंस सहित जरूरी दस्तावेज और सीट बैल्ट तथा हेलमेट पहनने की ही कानूनी अपेक्षा की गई है। यह लोगों की भलाई के लिए है।
 
उन्होंने कहा कि अब वह जमाना बीत गया जब नियमों का पालन नहीं हो और काम चलता रहे। नागरिकों में भी जवाबदेही का भाव होना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि चार महीने बाद पुलिस को एक भी चालान नहीं काटना पड़ेगा, क्योंकि लोग अनुशासित रवैया अपना लेंगे और कानून में सख्ती का यही मकसद है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख