सम्बंधित जानकारी
- गडकरी बोले, लोग नियमों से चलें इसलिए बढ़ाया जुर्माना
- Motor vehicle act 2019 को लेकर सोशल मीडिया पर चले मजेदार जोक्स और मीम्स
- 3 ऑटो चालकों को महंगा पड़ा यातायात नियमों का उल्लंघन, 73400 का जुर्माना
- वाह री पुलिस, गाड़ी 15 हजार की, चालान ठोका 23000 का
- ये है इमरान का पाकिस्तान, सवाल पूछो तो महिला पत्रकार को पीटता है पुलिसकर्मी (वीडियो)
नशे में गाड़ी चलाने पर कटा चालान, लगा दी मोटरसाइकिल में आग
नई दिल्ली। नशे में गाड़ी चलाने पर नए मोटर वाहन कानून के तहत चालान कटने से नाराज एक व्यक्ति ने गुरुवार को चिराग दिल्ली के त्रिवेणी कॉम्प्लेक्स में अपनी मोटरसाइकिल को ही आग लगा दी।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, एक यातायात कर्मी ने मोटरसाइकिल सवार को रोक था। जांच में पता चला कि यह युवक नशे में गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान वह नाराज हो गया और बहस करने लगा।
जब उसकी गाड़ी को जब्त किया जा रहा था, तभी उसने अपनी मोटर साइकिल की तेल टंकी में आग लगा दी। बहरहाल किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर राकेश नामक इस युवक को गिरफ्तार कर लिया।
