Hanuman Chalisa
✕

मोदी सरकार अब बना रही हवा स्वच्छ करने की योजना, लोकसभा में उठा सवाल

Updated: शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (21:49 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि देश में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीपीए) के कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए विश्व बैंक, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों और एएफडी समेत अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ बातचीत शुरू की गई है।
 
 
एम. उदयकुमार के प्रश्न के लिखित उत्तर में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री महेश शर्मा ने यह बात कही। प्रश्न पूछा गया था कि क्या देश के अनेक शहरों में जहरीली हवा से निपटने के लिए कुछ अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भारत की मदद करने के लिए तैयार हो गई हैं?
 
शर्मा ने उत्तर में कहा कि विश्व बैंक, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों, ब्लूमबर्ग फिलान्थ्रोपीज, जीआईजेड, स्विस डेवलपमेंट कार्पोरेशन और एएफडी (फेंच एजेंसी) आदि ने देश में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के कार्यान्वयन में सहायता करने के लिए इच्छा व्यक्त की है।
 
उन्होंने कहा कि देश में एनसीएपी के कार्यान्वयन में तेजी लाने के उद्देश्य से तकनीकी सहायता कार्यक्रमों को तैयार करने के लिए इन एजेंसियों के साथ बातचीत शुरू हो गई है। शर्मा ने कहा कि तकनीकी सहायता कार्यक्रम के भाग के रूप में एनसीएपी के अंतर्गत आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए इन अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों में से प्रत्येक द्वारा 2 से 4 शहरों को लिए जाने की संभावना है। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख