Daily Horoscope
✕

खुशखबर, अब एक कॉल पर मिलेगा चोरी या गुम हुआ मोबाइल...

Updated: शुक्रवार, 11 मई 2018 (15:34 IST)
नई दिल्‍ली। सरकार की ओर से मोबाइल उपभोक्‍ताओं और उपयोक्‍ताओं के लिए एक खुशखबर आई है...अब आपको अपने मोबाइल के गुम या चोरी हो जाने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि अब आपका मोबाइल वापस मिलना आसान हो सकता है। इसके लिए सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है जिस पर चोरी या गुम हुए मोबाइल की शिकायत की जा सकती है, जिसके जरिए पुलिस उस फोन तक आसानी से पहुंच सकेगी।


खबरों के मुताबिक, पिछले कुछ सालों से रोजाना हजारों मोबाइल की चोरी और लूट की घटनाओं को देखते हुए दूरसंचार प्रौद्योगिकी केंद्र (सी-डॉट) को दूरसंचार मंत्रालय ने यह मैकनिज्म तैयार करने को कहा था। इसी के तहत सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर 14422 जारी किया है जिस पर चोरी या गुम मोबाइल की शिकायत की जा सकती है। इसके लिए एक सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर तैयार हो गया है। जिसके जरिए आईएमईआई नंबर और मोबाइल से जुड़ी सभी जानकारी पता चल जाएगी।

सरकार की तरफ से जारी इस हेल्पलाइन नंबर पर आप अपनी शिकायत फोन पर या फिर एसएमएस के जरिए भी कर सकते हैं। ऐसा करते ही आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी, जिसके बाद पुलिस और सर्विस प्रोवाइडर कंपनी आपके मोबाइल की खोज में जुट जाएंगे।

चोरी या गुम हुए मोबाइल का पता लगाने के लिए दूरसंचार प्रौद्योगिकी केंद्र (सी-डॉट) ने एक मैकेनिज्म तैयार किया है और इसे नाम दिया है सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर)। इस सीईआईआर में ही देश के हर नागरिक का मोबाइल मॉडल, सिम नंबर और आईएमईआई नंबर दर्ज है। इस मैकेनिज्म को राज्यों की पुलिस को सौंपा जाएगा। मोबाइल मॉडल पर फोन बनाने वाली कंपनी की तरफ से जारी आईएमईआई नंबर मिलाने के लिए तैयार मैकेनिज्म सी-डॉट ने ही बनाया है।

जैसे ही मोबाइल के बारे में शिकायत दर्ज होगी पुलिस और सर्विस प्रोवाइडर कंपनी मोबाइल मॉडल और आईएमईआई का मिलान करेंगे। अगर आईएमईआई नंबर बदला जा चुका होगा तो सर्विस प्रोवाइडर उसे बंद कर देगी, हालांकि सर्विस बंद होने के बाद भी पुलिस मोबाइल ट्रैक कर सकेगी, लेकिन उस मोबाइल में कोई भी सिम लगाए जाने पर उसका नेटवर्क नहीं आएगा। मंत्रालय ने मोबाइल चोरी, झपटमारी और गुम होने की बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर टेलीग्राफ एक्ट में संशोधन किया था। उसी के तहत अब आईएमईआई से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

अगला लेख