शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. MNCs have sleepless nights because of Patanjali: Baba Ramdev
Written By
Last Modified: पुणे , शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (08:35 IST)

रामदेव बोले, पतंजलि ने उड़ाई बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नींद

Baba Ramdev
पुणे। योगगुरु रामदेव ने गुरुवार को छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पतंजलि के कारण बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नींद उड़ गई है।
 
रामदेव ने सातवें भारतीय छात्र संसद में कहा, 'कोई भी बहुराष्ट्रीय कंपनी यहां आपको पैसा देने नहीं आ रही है। उनके दिल में भारत के लिए कोई प्यार नहीं है। वे यहां मुनाफा कमाने आ रही हैं। वे यहां एक रुपया लेकर आती हैं और 100 रुपए लेकर जाती हैं। वह पतंजलि है जिसके कारण सभी बहुराष्ट्रीय कंपनियों की नींद उड़ी हुई है।
 
उन्होंने कहा कि भारत को बहुराष्ट्रीय कंपनियों की जरूरत नहीं है और जहां तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पूंजी तथा संसाधन का सवाल है, भारत आज आत्मनिर्भर है।
 
रामदेव ने कहा कि वह पतंजलि समूह को बांग्लादेश और अफ्रीकी देश ले जा रहे हैं और एक दिन वह समूह को पाकिस्तान ले जाएंगे। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
मोदी, जेटली और रामलाल करेंगे पंजाब में कई रैलियां