dharma sangrah
✕

मिशेल के हस्ताक्षर, लिखावट के लिए सीबीआई की याचिका मंजूर

Updated: मंगलवार, 11 दिसंबर 2018 (20:40 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को सीबीआई की उस याचिका को मंजूर कर लिया, जिसमें उसने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में आरोपी कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स के दस्तखत और लिखावट के नमूने लेने का अनुरोध किया था।
 
 
विशेष सीबीआई न्यायाधीश अरविंद कुमार ने मिशेल के वकील की तरफ से सीबीआई की याचिका पर किसी तरह की आपत्ति दर्ज नहीं कराने के बाद आदेश पारित कर दिया। मिशेल के वकील ने कहा कि वह अपने मुवक्किल को निर्दोष साबित करना चाहते हैं। न्यायाधीश ने कहा, ‘याचिका मंजूर की जाती है।’ 57 वर्षीय मिशेल 15 दिसंबर तक सीबीआई हिरासत में है।
 
सीबीआई की तरफ से पेश हुए वकील डीपी सिंह ने कहा कि मिशेल की लिखावट और दस्तखत के नमूनों की जरूरत है क्योंकि उनका उन दस्तावेजों से मिलान करना है, जो पहले से एजेंसी के कब्जे में हैं।
 
मिशेल की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता अल्जो के जोसफ और विष्णु शंकर ने कहा कि सीबीआई की याचिका पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि सच को बाहर आना है। 
 
वकील ने कहा कि उनको एक मात्र चिंता इस बात की है कि नमूनों को तुलना के लिये सीधे फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा जाए और किसी दूसरे उद्देश्य के लिये इनका इस्तेमाल न हो। 
 
सीबीआई अभियोजक ने बचाव पक्ष के वकील की इस बात पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहा कि वे संस्थान की अक्षुण्णता पर सवाल उठा रहे हैं। 
 
अदालत ने मिशेल की उस याचिका को भी मान लिया कि सीबीआई हिरासत के दौरान उसे परिवार के सदस्यों से फोन पर बात करने की इजाजत दी जाए। इस दौरान फोन स्पीकर मोड पर रहे और बातचीत अंग्रेजी भाषा में होनी चाहिए।
 
सीबीआई के विरोध के बाद अदालत ने हालांकि उसे अपने प्रबंधक और एक सौतेले भाई से फोन पर बात करने की इजाजत नहीं दी। 
 
एजेंसी ने कहा कि मिशेल का प्रबंधक मामले में एक संदिग्ध है और उसका सौतेला भाई एक बैरिस्टर है। आरोपी को पुलिस हिरासत के दौरान उनसे बातचीत की इजाजत नहीं दी जा सकती।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा को उत्कृष्टता के नए मानकों से जोड़ने की तैयारी

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

अगला लेख