शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. minister mj akbar name comes in metoo campaign for sexual harassment
Written By
Last Modified: मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (11:55 IST)

#METOO में फंसे मोदी के मंत्री, लगा यौन उत्पीड़न का आरोप...

#METOO में फंसे मोदी के मंत्री, लगा यौन उत्पीड़न का आरोप... - minister mj akbar name comes in metoo campaign for sexual harassment
यौन शोषण के खिलाफ शुरू किए गए #metoo अभियान ने अब जोर पकड़ लिया है। बॉलीवुड के बाद अब इसमें राजनीतिक हस्तियों के नाम भी इसमे सामने आ रहे हैं। विदेश मंत्री राज्यमंत्री एमजे अकबर पर दो महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। अकबर कई अखबार और पत्रिकाओं में संपादक रह चुके हैं।
 
2017 में एक महिला पत्रकार ने आपबीती बताई थी। प्रिया रमानी नाम की एक महिला ने ट्वीट किया है। ट्‍वीट में उसने कहा कि एमजे अकबर ने होटल रूम में इंटरव्यू के दौरान कई महिला पत्रकारों के साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं। उसके मुताबिक उसके बॉस ने उसे होटल के कमरे में उसे जॉब इंटरव्यू के लिए बुलाया था।
 
वहीं आरोप लगाने वाली एक महिला ने कहा कि 'टू द हार्वे वेनस्टींस ऑफ द वर्ल्ड' नाम से लिखे पोस्ट में कहा कि अकबर ने होटल के कमरे में उनका इंटरव्यू लिया और उन्हें शराब ऑफर की। उन्होंने बिस्तर पर उनके पास बैठने को कहा। पोस्ट में कहा गया कि अकबर अश्लील फोन कॉल्स, मैसेज और असहज टिप्पणी करने में माहिर हैं। अकबर ने हिन्दी गाने भी गाए।
 
इन आरोपों के बाद विपक्ष ने एमजे अकबर के इस्तीफे की मांग भी की है। हालांकि इस पूरे मुद्दे पर विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर का कोई बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें
अल्पेश ठाकोर ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, उत्तर भारतीयों के पलायन का मामला और गरमाया