kalsarpa dosh calculator
✕

Delhi Weather: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, रेल सेवाएं प्रभावित

Updated: गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (12:50 IST)
minimum temperature in Delhi was 6.6 degrees Celsius : दिल्ली (Delhi) में गुरुवार की सुबह कोहरा (fog) छाया रहा और न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से 1 डिग्री कम है। मौसम विभाग (IMD) ने नई दिल्ली में यह जानकारी दी। 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 2 दिनों में शहर के अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
 
IGI पर घना कोहरा : आईएमडी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर देर रात 12.30 बजे से सुबह 6.30 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान दृश्यता का स्तर 50 से 100 मीटर के बीच था। हालांकि अब इसमें सुधार हुआ है और दृश्यता का स्तर 300 मीटर पर पहुंच गया।
 
मौसम विभाग के अनुसार दृश्यता जब 0 से 50 मीटर के बीच हो तो बहुत घना कोहरा, 51 से 200 मीटर के बीच घना कोहरा, 201 से 500 मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1,000 मीटर के बीच हल्का कोहरा होता है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
 
AQI सुबह 9 बजे 368 : वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) सुबह 9 बजे 368 था, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

iOS 27 vs One UI 9 : कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

UP PCS 2025 : प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द, हाईकोर्ट ने नए सिरे से मेरिट लिस्ट बनाने का दिया आदेश

विदेशी मीडिया भी हैरान! 4 लाख मेहमान, 1000 किलो मटन, 5 लाख मिठाइयां, 6 हेलीपैड और 151 लग्जरी कारों के काफिले ने उड़ाए होश

अगला लेख