ganesh chaturthi
✕

किसानों पर ट्वीट करने के लिए अमांडा सर्नी को मिया खलीफा ने दिए 100 डॉलर, क्‍या यह सच है?

Updated: सोमवार, 8 फ़रवरी 2021 (18:05 IST)
कृषि कानूनों को लेकर किसान बीते कई दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। वह लगातार सरकार से कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। किसानों के समर्थन को लेकर ही अमेरिकी एक्ट्रेस अमांडा सर्नी और एक्ट्रेस मिया खलीफा भी लगातार ट्वीट पर ट्वीट कर रही हैं।

इतना ही नहीं, दोनों ने एक-दूसरे को एक ट्वीट के हिसाब से 100-100 डॉलर भी दिये हैं। ट्रोल्स का मुंह बंद करने के लिए मिया खलीफा ने इसका स्क्रीनशॉट भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस तरह वह ट्रोल्स की जमकर चुटकी ले रही हैं। वहीं, मिया खलीफा के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अमांडा सर्नी ने भी उन्हें धन्यवाद कहा।

मिया खलीफा के ट्वीट का जवाब देते हुए अमांडा सर्नी ने लिखा,
‘मुझे पहले भुगतान करने के लिए आपका धन्यवाद। मेरा एप्पल वॉलेट वैसे भी खाली ही था’

मिया खलीफा द्वारा साझा किये गए इस स्क्रीन शॉट में नजर आ रहा है कि पहले उनकी तरफ से अमांडा सर्नी को 100 डॉलर दिये गए थे। इसके बाद अमांडा सर्नी ने उन्हें 100 डॉलर दिये। इस स्क्रीन शॉट को साझा करते हुए मिया खलीफा ने लिखा,

‘और ठीक उसी तरह, दो लड़कियों ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सरकार को हिलाकर रख दिया। एक ट्वीट एक बार में अमांडा सर्नी, किसानों के लिए...’

मिया खलीफा और अमांडा सर्नी किसानों के मुद्दे पर काफी बेबाक नजर आ रही हैं। वह लगातार ट्वीट कर किसानों के प्रति अपना समर्थन भी जाहिर कर रही हैं। अमांडा सर्नी ने हाल ही में एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें एक लड़की ट्रैक्टर चला रही थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए अमांडा सर्नी ने लिखा, "अगर आप आज कुछ खाते हो तो उसके लिए किसानों को धन्यवाद कहो" बता दें कि अमांडा सर्नी ने बॉलीवुड कलाकारों को भी उनके ट्वीट को किसान आंदोलन का दुष्प्रचार बताने पर जवाब दिया था।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख