dharma sangrah
✕

ट्विटर यूजर ने मेट्रो ट्रेन के ऊपर चिंगारी की तस्वीर शेयर की, अधि‍कारियों ने बताया सामान्‍य घटना

Updated: शुक्रवार, 16 जुलाई 2021 (23:17 IST)
नयी दिल्ली, एक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो क्लिप शेयर कर पिंक लाइन पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन के ऊपर चिंगारी जैसी रौशनी होने का दावा किया। हालांकि डीएमआरसी ने शुक्रवार को कहा कि ऐसी घटनाएं सामान्य हैं और सेवाओं के साथ कोई समस्या नहीं है।

यूजर ने क्लिप को बृहस्पतिवार आधी रात के करीब साझा करते हुए कहा था कि यह मयूर विहार फेज -1 स्टेशन के पास हुआ था और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग किया था।

डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को संपर्क करने पर कहा कि कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘कल आखिरी ट्रेन सेवा थी, इसलिए कॉरिडोर के त्रिलोकपुरी खंड में ओएचई (ओवरहेड विद्युतीकरण) इंटरलिंकिंग के लिए संशोधित परिचालन योजना के कारण कुछ बदलाव हुआ था।

उन्होंने कहा कि यह ‘‘पैंटो फ्लैशिंग’’ थी, जो एक सामान्य घटना है और कई बार होती रहती है, लेकिन दिन के समय में ध्यान में नही आता है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख