Hanuman Chalisa
✕

Facebook का नाम बदलने से आपके अकाउंट पर क्‍या फर्क पड़ेगा?

Updated: शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (15:12 IST)
फेसबुक के नाम बदलने की पूरी दुनिया में चर्चा है। कोई इसे नई तकनीक का दौर बता रहा है तो कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह अपनी छवि बदलने की महज एक कवायदभर है।

सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के नाम बदलने की घोषणा के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल पैदा हो गए हैं। अब इसका नाम मेटा होगा। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि अब आपके अकांउट पर किस तरह का फर्क पड़ेगा।

दरअसल, फेसबुक को अब तक एक सोशल मीडिया कंपनी माना जाता रहा है, वहीं मेटा एक सोशल टेक्नॉलजी कंपनी होगी। फेसबुक की तरह के दूसरे कई प्रोडक्ट अब मेटा ब्रांड की छतरी के नीचे आएंगे। कहने का मतलब ये कि आपका फेसबुक अकाउंट पहले की तरह ही खुलेगा। बस फेसबुक ने अपनी बाकी कंपनियों को मिलाकर एक बड़ी कंपनी Meta बना ली है।

मार्क जकरबर्ग ने कंपनी ने कनेक्ट वर्चुअल रियलिटी कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम जो कुछ भी करते हैं, उसे शामिल करने के लिए एक नया कंपनी ब्रांड अपनाने का वक्‍त आ गया है। अब हम मेटावर्स होने जा रहे हैं, फेसबुक नहीं। और अब मेटावर्स ही मोबाइल इंटरनेट का भविष्य होगा।

मेटावर्स, मतलब वो दुनिया जो असल नहीं है, लेकिन तकनीक उसे असल दुनिया जितनी ही रियल बना देती है। इस तकनीक में आपके आसपास के वातावरण से मेल खाता ऐसा माहौल रच दिया जाएगा कि वो आपको वास्तविक सा मालूम पड़ेगा।

दरअसल, फेसबुक जिस पर फोकस कर रहा है, वह एक अल्फाबेट इंक जैसी होल्डिंग कंपनी है। इसके जरिए इंस्टाग्राम, वॉट्सएप, ओकुलस और मैसेंजर जैसे कई सोशल नेटवर्किंग ऐप को वह अपने अंतर्गत रखेगी। 2015 में गूगल ने अपना नाम बदलकर अल्फाबेट इंक रखा था, अब गूगल और इसके दूसरे प्रोडक्ट्स इसी में आते हैं।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख