Narak Chaturdashi
✕

हैदराबाद में गीतांजलि की 1200 करोड़ रुपए की सेज इकाई कुर्क

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (22:21 IST)
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने आज कहा कि उसने गीतांजलि समूह की हैदराबाद के विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) स्थित 1,200 करोड़ रुपए की संपत्ति को कुर्क कर दिया है। विभाग ने यह कार्रवाई कर चोरी की जांच के सिलसिले में की है।


अधिकारियों का कहना है कि इस संपत्ति को आयकर कानून के तहत अस्थाई तौर पर कुर्क किया गया है और यह कार्रवाई बकाया कर मांगों की वसूली के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि सेज स्थित इस संपत्ति का मूल्यांकन 1,200 करोड़ रुपए है, जो निर्धारित्री ने तय किया है।

विभाग ने बीते कुछ दिनों में समूह व इसके प्रवर्तक मेहुल चौकसी के नौ बैंक खातों व सात संपत्तियों को कुर्क किया है। पीएनबी में 11,400 करोड़ रुपए का धोखाधड़ी मामला सामने आने के बाद अनेक एजेंसियां गीतांजलि जेम्स, चौकसी, अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ जांच कर रही हैं। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख