suvichar

MCD में नहीं थमा ड्रामा, नहीं हो सका स्थायी समिति के 6 सदस्यों का चुनाव

Updated: गुरुवार, 23 फ़रवरी 2023 (08:02 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) की स्थायी समिति के 6 सदस्यों का चुनाव बुधवार को सदन में भारी शोर-शराबे के कारण नहीं हो पाया। महापौर के निर्वाचन के बाद स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव का ड्रामा रातभर चला। AAP-BJP पार्षदों के बीच हाथापाई हुई, पार्षदों ने एक-दूसरे पर बोतलें फेंकी। इसके बाद भी फैसला नहीं सका। उल्लेखनीय है कि आप की शैली ओबरॉय को महापौर और आप के ही आले मोहम्मद इकबाल के उपमहापौर निर्वाचित किया गया। शैली सिर्फ 38 दिन ही दिल्ली की महापौर रह सकेंगी।
 
आम आदमी पार्टी (आप) की शैली ओबरॉय के महापौर और आप के ही आले मोहम्मद इकबाल के उपमहापौर निर्वाचित होने के बाद सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी थी। जब एक घंटे बाद कार्यवाही शुरू नहीं हुई तब भाजपा पार्षद शिखा राय ने निगम सचिव से देरी की शिकायत की।
 
बैठक शाम करीब सवा छह बजे फिर शुरू हुई और स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। जब महापौर ने मतदान क्षेत्र में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति दी जब भाजपा सदस्यों ने विरोध किया। उनमें कई आसन के समीप आ गये और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाने लगे।
 
नवनिर्वाचित महापौर ने कहा, 'जो सदन में व्यवस्था नहीं बनाये रखेंगे, उन्हें सदन से बाहर कर दिया जाएगा।' महापौर ने करीब छह बजकर 35 मिनट पर सदन स्थगित कर दिया लेकिन तबतक कई सदस्य मतदान कर चुके थे। सात बजकर 40 मिनट पर महापौर ने सदस्यों से कहा कि जिनके पास मतपत्र हैं वे लौट आयें और तभी वह निर्णय लेंगी।
 
तब भाजपा सदस्य ‘तानाशाही नहीं चलेगी ’ नारा लगाने लगे। भाजपा सदस्यों का एक समूह आसन के पास चला गया और ‘एक सदन में दो कानून, नहीं चलेंगे’ नारा लगाने लगे।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख