Hanuman Chalisa

MCD चुनाव में स्टिंग पर बवाल: भाजपा ने जारी किया वीडियो, AAP नेता ने दी धमकी

Updated: शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (14:43 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने शुक्रवार को आप नेता मुकेश गोयल पर दिल्ली नगर निगम के एक जूनियर इंजीनियर से पार्टी नेताओं को उपहार देने के एवज में पैसे मांगने का आरोप लगाया। इस पर मुकेश गोयल ने संबित पात्रा पर मानहानि का केस करने की धमकी दी। गोयल आदर्श नगर वार्ड से एमसीडी चुनाव में ‘आप’ के उम्मीदवार हैं। 
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गोयल के ‘स्टिंग ऑपरेशन’ का एक वीडियो दिखाते हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल को गोयल को तुरंत पार्टी से बर्खास्त कर देना चाहिए। पात्रा ने आरोप लगाया कि गोयल ने एमसीडी के जूनियर इंजीनियर से यह कहते हुए एक करोड़ रुपए मांगे कि इसकी जरूरत 100-150 नेताओं को दिवाली उपहार देने के लिए है।
 
 
इस आप नेता मुकेश गोयल ने कहा कि BJP ने अपने 15 साल के भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए मेरी फर्जी क्लिप चलाई। 25 वर्ष तक निगम के कई पदों पर काम किया। लेकिन कोई आरोप नहीं लगा। उन्होंने कहा कि मेरी Fake/Edited Audio/Video चला कर आरोप लगाने वाले संबित पात्रा पर मानहानि का केस करेंगे।
 
दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को होगा और 7 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

राहुल गांधी ने छात्रों की 3 मांगें गिनाईं, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें, पीएम मोदी देश से माफी मांगें

LIVE: अभिजीत दीपके को टाइफाइड, वीडियो पोस्ट कर कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके टाइफाइड की चपेट में, फिर भी जारी रखेंगे अपना आंदोलन

आगरा में विकास की नई रफ्तार, मेट्रो और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से उभर रहा इंडस्ट्रियल हब

गुजरात में 5 वेदर सिस्टम सक्रिय; अहमदाबाद और कच्छ समेत 4 जिलों में रेड अलर्ट, 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश?

अगला लेख