Hanuman Chalisa

योगी सरकार मेरी हत्या करवाना चाहती है : मायावती

Updated: शनिवार, 24 मार्च 2018 (17:34 IST)
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने मॉल एवेन्यू स्थित आवास पर प्रेसवार्ता कर भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला किया। प्रेसवार्ता में मायावती ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने ने कहा कि अभी भी भाजपा गलत काम करने से बाज नहीं आई है। राज्यसभा चुनाव में धनबल के जरिए चुनाव को रोकने के लिए हमारी पार्टी ने सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। अगर उपचुनाव की बात करें तो चूंकि बसपा उपचुनाव नही लड़ती है, इसलिए हम लोगों ने सपा को समर्थन दिया। हमारी धमाकेदार जीत हुई। इस हार के बावजूद भाजपा अपनी आदत से बाज नही आई।

उसने राज्यसभा चुनाव में बसपा उम्मीदवार को हराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया। हमारी पार्टी की प्रतिक्रिया यह है कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी ने सरकारी आतंक के जरिए एक धन्नासेठ को चुनाव जिताया। मायावती ने कहा कि जिन लोगों ने सरकारी आतंक का सामना किया, उनको मैं बधाई देती हूं। इसके बावजूद हमें भाजपा से ज्यादा वोट मिला। हमारे एक विधायक ने क्रॉस वोटिंग की जिसे हमने निलंबित कर दिया है। भाजपा के सहयोगी विधायक कैलाशनाथ सोनकर ने अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनकर हमारे प्रत्याशी को समर्थन दिया।

मैं कैलाश नाथ सोनकर के साथ हूं। अब यदि उन्हें परेशान किया गया तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। सपा के साथ हमारे गठबंधन से भाजपा डरी हुई है। भाजपा को खुश होने की आवश्यकता नहीं है। हमारा गठबंधन टूटने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि अब हम किसी उपचुनाव में हिस्सा नही लेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को मैंने आगाह किया है कि भाजपा सपा-बसपा गठबंधन को तोड़ने की हर तरह साजिश कर रही है और 2 जून 1995 की याद भाजपा दिला रही है, पर 25 अगस्त 2003 को मुझे क्यों सरकार से इस्तीफा देना पड़ा था। भाजपा यह भूल गई कि जब गेस्ट हाउस कांड के समय अखिलेश यादव राजनीति में नहीं थे, उन्हें इसके लिए दोषी नही ठहराया जा सकता। मैं भाजपा से पूछती हूं कि उस समय के एसएसपी को उसने डीजीपी क्यों बना रखा है।

डीजीपी बनाकर भाजपा का इरादा मेरी हत्या करने की साजिश कर रही है ताकि बसपा के मूवमेंट को रोक जा सके। ये लोग नहीं चाहते कि दलित व पिछड़े एक हों। भाजपा को ओछी राजनीति से बाज आना चाहिए और रही बात राजा भैया की तो आपको बता दे कि भाजपा ने ही राजा भैया को कुंडा का गुंडा घोषित किया था, जिसे मैंने लाइन पर लाकर खड़ा किया था और उसने सपा का साथ देने की बात कही है और बिलकुल गलत है। राजा भैया ने तो अखिलेश यादव को भी धोखा दिया है, इसलिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सचेत होकर कुंडा के गुंडा कहे जाने वाले राजा भैया पर भरोसा करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए मजबूती से लड़ेगी। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कांग्रेस के सभी 7 विधायकों ने बड़े ही ईमानदारी से हमारी पार्टी के प्रत्याशी को वोट दिया। सपा के समर्थन का आभार व्यक्त करने के साथ ही उन्होंने कहा कि रालोद के विधायक ने सत्तापक्ष के इशारे पर वोट खारिज करवाया। इस मामले में हम पुनर्विचार करेंगे।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

CM योगी आदित्यनाथ ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, स्वस्थ-समृद्ध UP के लिए की प्रार्थना

राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा, बोले डॉ. मोहन यादव, डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार

गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र सितंबर में, 'ज़मीन टुकड़ा अधिनियम' सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक होंगे पेश

'राहुल गांधी प्रदर्शनकारियों को PM आवास क्यों ले जा रहे थे?' CJP प्रदर्शन के बीच कंगना रनौत का बड़ा हमला

हिंदुस्तान कमाल है, मुंबई, बेंगलुरु, पुणे और पूरे भारत ने Zomato-Swiggy के ज़रिए छात्रों तक सिर्फ खाना नहीं, हौसला भी पहुंचाया, सलाम है आपको!

अगला लेख