biodatamaker
✕

अब डाकघर आएगा आपके द्वार

Updated: बुधवार, 28 मार्च 2018 (07:56 IST)
शिवमोग्गा (कर्नाटक)। भारतीय डाक विभाग अब पार्सल, चिट्ठियों एवं ज़रूरी दस्तावेज़ों को ऑनलाइन बुकिंग करके ग्राहक के घर से उठाने और सबसे कम समय में उसके मुकाम तक पहुंचाने की सेवा शुरू करने जा रहा है।
 
डिजिटल इंडिया अभियान से जुड़कर भारतीय डाक अब उन्हीं देशी-विदेशी कुरियर कंपनियों को मात देने जा रही है जिन्होंने ग्लैमरस मार्केटिंग हथकंडों से बाज़ार में उसे हाशिये पर धकेल दिया था। 
 
संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने शनिवार को कर्नाटक में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के पहले 4जी मोबाइल टॉवर का  लोकार्पण करने के मौके पर भारतीय डाक की 'क्लिक एंड बुक' प्रणाली का भी शुभारंभ किया।
 
इस मौके पर सिन्हा ने कहा कि बीएसएनएल ने पिछले तीन साल में 1600 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाएं आरंभ की हैं। भारत नेट परियोजना के माध्यम से राज्य की सभी छह हजार ग्राम पंचायतों को परियोजना के प्रथम चरण में ही ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में 1921 थ्री जी बीटीएस लगाए गए हैं और सभी तीन हजार एक्सेस प्वाइंटों पर वाई फाई सेवा शुरू की गई है। (वार्ता)

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख