सम्बंधित जानकारी
- अग्निपथ योजना पर लगातार दूसरे दिन बिहार में बवाल, यात्रियों से भरी ट्रेन में लगाई आग
- भाजपा सांसद वरुण गांधी का अग्निपथ योजना पर सवाल, देश सेवा के लिए 4 साल ही क्यों?
- डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को रोजगार देने के पीएम के निर्देश को भाजपा ने सराहा, विपक्ष ने बताया जुमलेबाजी
- रक्षा मंत्री राजनाथ ने किया अग्निपथ भर्ती योजना का ऐलान, जानिए क्या है इसमें खास
- Petrol-Diesel के दाम घटे तो मायावती ने दी यूपी को सलाह, कहा- केंद्र की बात मान लो
'अग्निपथ’ पर बवाल, मायावती के निशाने पर मोदी सरकार
उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि सेना व सरकारी नौकरी में पेंशन लाभ आदि को समाप्त करने के लिए ही सरकार सेना में जवानों की भर्ती की संख्या में कमी के साथ-साथ इसे मात्र चार साल के लिए सीमित कर रही है, जो घोर अनुचित तथा गरीब व ग्रामीण युवाओं, उनके परिवार के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।'1. सेना में काफी लम्बे समय तक भर्ती लम्बित रखने के बाद अब केन्द्र ने सेना में 4 वर्ष अल्पावधि वाली अग्निवीर नई भर्ती योजना घोषित की है, उसको लुभावना व लाभकारी बताने के बावजूद देश का युवा वर्ग असंतुष्ट एवं आक्रोशित है। वे सेना भर्ती व्यवस्था को बदलने का खुलकर विरोध कर रहे हैं।
— Mayawati (@Mayawati) June 16, 2022
2. इनका मानना है कि सेना व सरकारी नौकरी में पेंशन लाभ आदि को समाप्त करने के लिए ही सरकार सेना में जवानों की भर्ती की संख्या को कमी के साथ-साथ मात्र चार साल के लिए सीमित कर रही है, जो घोर अनुचित तथा गरीब व ग्रामीण युवाओं व उनके परिवार के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है।
— Mayawati (@Mayawati) June 16, 2022
3. देश में लोग पहले ही बढ़ती गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी एवं सरकार की गलत नीतियों व अहंकारी कार्यशैली आदि से दुःखी व त्रस्त हैं, ऐसे में सेना में नई भर्ती को लेकर युवा वर्ग में फैली बेचैनी अब निराशा उत्पन्न कर रही है। सरकार तुरन्त अपने फैसले पर पुनर्विचार करे, बीएसपी की यह माँग।
— Mayawati (@Mayawati) June 16, 2022
