Hanuman Chalisa
✕

मीर के जनाजे में उमड़ा जन सैलाब, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

Updated: बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 (01:15 IST)
कुपवाड़ा। जम्मू और कश्मीर स्थित सुंजवान सैन्य शिविर पर हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए अशरफ मीर के जनाजे में उमड़े जन सैलाब में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे। शहीद जवान कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा कस्बे के मैदानपोरा के रहने वाले थे। कुपवाड़ा कस्बे के बटपोरा इलाक़े में ही ऊंची पहाड़ी पर बसे शहीद हबीबुल्लाह क़ुरैशी का घर है।
 
हबीबुल्लाह और मोहम्मद अशरफ़ चार दिन पहले जम्मू में एक चरमपंथी हमले में मारे गए थे। इस हमले में मारे गए सेना के सभी जवान भारत प्रशासित कश्मीर के हैं। अशरफ़ सेना में जूनियर कमीशंड अफ़सर थे और हबीबुल्लाह हवलदार थे। 
 
अशरफ मीर का जब शव लाया गया तो उनके गांव में भारी मातम और रोष देखा गया। मीर के जनाजे में हजारों की संख्या में लोग उमड़े और उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। मोहम्मद अशरफ़ के बुढ़े पिता ग़ुलाम मोहिउद्दीन मीर ने अपने बेटे को कंधा दिया।
 
 
अशरफ़ की बहन शहज़ादा और मां लैला को दिलासा देने आईं महिलाएं उन्हें चुप कराने की नाकाम कोशिशें करती हैं। मोहम्मद अशरफ़ दो बेटों और एक बेटी के पिता थे। उनके दूसरे भाई भी भारतीय सेना में ही हैं। वहीं उनका सबसे छोटा भाई किसी से बात करने के लिए तैयार नहीं है। आक्रोश उसके चेहरे पर साफ़ दिखता है।
 
गौरतलब है कि जम्मू और कश्मीर स्थित सुंजवान सैन्य शिविर में तलाशी के दौरान एक और जवान का शव बरामद होने के बाद जम्मू में हुए आतंकवादी हमले के मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। सेना ने मंगलवार को कहा कि छठे जवान का शव सोमवार शाम को तलाशी अभियान के दौरान बरामद हुआ। वहीं अब मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। सुरक्षाबलों ने इस एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मार गिराए थे।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख