शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Marriage, India, wedding expenses, military, military spending
Written By
Last Updated : सोमवार, 8 दिसंबर 2014 (12:12 IST)

सेना के खर्च से ज्यादा है भारत में शादी का खर्च...

सेना के खर्च से ज्यादा है भारत में शादी का खर्च... - Marriage, India, wedding expenses, military, military spending
एक औसत दर्जे का भारतीय एक शादी में अपने धन का 20 प्रतिशत खर्च करता है। अगर हम यही खर्चा एक देश के हिसाब से देखें तो यह खर्चा उतना ही बैठता है जितना कि हम अपनी सेना पर खर्च करते हैं। और तो और हर साल इसका खर्चा 25 से 30 प्रतिशत की दर से बढ़ता ही चला जा रहा है।

अगर अभी की बात करें तो अमेरिका शादियों में खर्चा करने के मामले में हमसे थोड़ा आगे है। जहां हमारा देश एक साल में 228000 करोड़ रुपए खर्च करता है वहीं अमेरिका 324000 करोड़ रुपए खर्च करता है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही हम अमेरिका को पीछे छोड़ देंगे।

इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के साथ भारत में मेट्रीमोनियल साइट की तो निकल पड़ी है। भारत में मैट्रीमोनियल साइट का व्यापार अभी 520 करोड़ तक फैल चुका है और 2017 तक इसका व्यापार 1500 करोड़ रुपए तक पहुंचने की संभावना है। भारत में लगातार मध्यम वर्ग की उन्नति करने से हर शादी का भव्य आयोजन किया जाता है। सबसे कम खर्च वाली शादी के खर्चे की बाद करें तो भी इसका खर्चा 5 से 15 लाख के बीच बैठता है। एक औसत दर्जे का भारतीय परिवार शादी में 15 से 25 लाख रुपए खर्च करता है।

एक औसत दर्जे का उच्च दर्जे का परिवार एक शादी में लगभग 70 लाख रुपए खर्च करता है, वहीं भारत का उच्च वर्ग एक शादी में 8 से 10 करोड़ रुपे खर्च करता है। क्या आपको पता है कि एक औसत दर्जे का भारतीय अपनी बेटी व बेटे की शादी में अपनी संचित संपत्ती का 1/5वां भाग खर्च करता है।

वहीं अगर दिग्गज भारतीय परिवारों की बात करें तो सन् 2013 में स्टील मैग्नेट के नाम से मशहूर लक्ष्मी मित्तल के भाई ने अपनी बेटी श्रृष्टि की शादी में लगभग 505 करोड़ रुपए खर्च किए थे, वहीं लक्ष्मी मित्तल ने खुद ने अपनी बेटी वनीषा के शादी में 400 करोड़ रुपया खर्च किया था।
अगले पन्ने पर, किस पर होता है सबसे ज्यादा खर्चा...  

 भारतीय शादियों में सबसे बड़ा खर्चा गहनों में होता है, वहीं शादी के वैन्यू स्थल को सजाने के लिए भी खूब रुपया उड़ाया जाता है। गिफ्ट के साथ हनीमून पैकेज के लिए भी जमकर पैसा खर्च किया जाता है।

अगर गहनों की बात करें तो अन्य देशों के लोगों की अपेक्षा भारतीय लोगों की सोने के प्रति भूख कुछ ज्यादा है। भारत में विश्व का 29 प्रतिशत सोना है। इसमें 553 टन सोना भारत की गहनों की मार्केट में है। भारत में सोने की मार्केट की कीमत 1,04,000 करोड़ रुपए है।
अगले पन्ने पर, कहां कितना होता है खर्च...

वेडिंग प्लॉनर शादी के बजट का 10 प्रतिशत ले जाता है। अगर शादी 5 स्टार होटल में हो रही है तो इसका खर्चा लगभग 15 लाख रुपए बैठता है। वहीं केटरर का खर्चा देखें तो सितारा होटलों में हर प्लेट का खर्चा जहां 1500 से 5000 पड़ता है वहीं बिना सितारा वाले होटलों में इसका खर्चा 500 रुपए पड़ता है।

फ्लोरिस्ट का खर्चा 20000 से 500000 लाख तक पड़ता है। फोटोग्राफी का खर्चा 50000  से 4 लाख। विवाह स्थल का खर्चा 1 करोड़ से शुरू होता है। वहीं अगर दुल्हन के सजने-धजने के खर्चे की बात करें तो इसका खर्चा 3 से 6 लाख रुपए पड़ता है। शिल्पा शेट्टी ने अपनी शादी में 50 लाख का लहंगा पहना था।