biodatamaker
✕

पीएम मोदी से मुलाकात में सीएम उद्धव ठाकरे ने क्‍या मांग उठाई ?

Updated: मंगलवार, 8 जून 2021 (13:55 IST)
प्रधानमंत्री मोदी और महाराष्‍ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान कई विषयों पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान सीएम ठाकरे ने पीएम मोदी से मराठी भाषा को विशेष दर्ज देने की भी उनसे मांग की।

इस दौरान दोनों के बीच मराठा आरक्षण व चक्रवात राहत उपायों के लिए वित्तीय सहायता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। उनके साथ उप मुख्यमंत्री अजित पवार और लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण भी रहे। चव्हाण मराठा आरक्षण पर मंत्रिमंडल की उपसमिति के प्रमुख हैं।

वहीं पीएम मोदी से मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके बताया कि उनकी पीएम मोदी से राज्‍य के कई संवदेनशील मुद्दों पर चर्चा हुई है। पीएम मोदी ने राज्‍य की समस्‍याएं सुनी हैं। उद्धव ठाकरे ने बताया कि पीएम मोदी से उनकी मराठा आरक्षण पर चर्चा हुई। साथ ही मराठी भाषा को विशेष दर्ज देने की भी उनसे मांग की गई।

मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि पीएम मोदी से उनकी फसल बीमा को लेकर और टाउते तूफान से हुए नुकसान पर भी बात हुई है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मेट्रो कार शेड को लेकर भी चर्चा हुई है।

इस बैठक से एक महीने से भी अधिक समय पहले सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में नौकरियों एवं शिक्षा में मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण देने से संबंधित 2018 का आरक्षण कानून खारिज कर दिया था। वालसे पाटिल ने पहले जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान ठाकरे मराठा आरक्षण, चक्रवात ताउते राहत उपायों के लिए वित्तीय सहायता, जीएसटी रिफंड जैसे विषयों पर चर्चा होनी है।

इस बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सोमवार शाम को ठाकरे से मुलाकात की। पिछले एक पखवाड़े में पवार की ठाकरे के साथ यह दूसरी बैठक है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख