Hanuman Chalisa
✕

मराठा आंदोलन, मुंबई बंद वापस लिया, ठाणे और नवी मुंबई में जारी रहेगा बंद

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (14:53 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर हो रहा राज्यव्यापी प्रदर्शन मंगलवार को  हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों के पथराव में एक कांस्टेबल की मौत हो गई जबकि नौ अन्य जख्मी हो गए। प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों को भी फूंक दिया और दो प्रदर्शनकारियों ने खुदकुशी करने की कोशिश की। नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन के तेज होते ही आंदोलन की अगुवाई कर रहे मराठा क्रांति मोर्चा ने आज मुंबई बंद का आह्वान किया है। दोपहर लगभग ढाई बजे मराठा क्रांति मोर्चा ने मुंबई बंद का फैसला वापस ले लिया। आंदोलन से जुड़ी हर जानकारी... 

* मराठा आंदोलन, मुंबई बंद वापस लिया, ठाणे और नवी मुंबई में जारी रहेगा बंद
* महाराष्‍ट्र बंद के दौरान मुंबई में कई होटल्स भी बदं। 
* अंधेरी में भी प्रदर्शनकारियों ने बंद कराई दुकानें, नहीं चल रही हैं बसें।
* पटरी पर प्रदर्शनकारी, ठाणे में लोकल ट्रेन रोकी। 
* घाटकोपर में प्रदर्शनकारियों ने दुकानें बंद कराई। 
* प्रदर्शनकारियों ने ठाणे जिले के वाग्ले एस्टेट इलाके में भी सरकारी परिवहन पर पथराव किया।
* उन्होंने तीन हाथ नाका जंक्शन सहित कई रास्ते अवरूद्ध कर दिए जिसके कारण ठाणे से मुंबई जाने वाली सड़कों पर भीषण जाम लग गया।  
* मुंबई में कई जगहों पर और पड़ोसी रायगढ़ तथा पालघर जिलों में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हैं। 
* सकल मराठी समाज ने नवी मुंबई और पनवेल इलाकों में बंद का आह्वान किया है। 
* महाराष्ट्र बंद की वजह से ऐरोली और वाशी के बीच बेस्ट बसों की सर्विस रोक दी गई है।
* मराठा क्रांति मोर्चा के बंद का असर मुंबई में देखने को मिल रहा है। सुरक्षा व्यवस्था सख्‍त कर दी गई है। 
* नवी मुंबई में आज सुबह बेस्ट की बसों पर पथराव की खबर। 
* सड़क यातायात सामान्य, मुंबई लोकल और स्कूल भी चालू।
* महाराष्ट्र बंद का ज्यादा असर औरंगाबाद और आसपास के जिलों में देखने को मिला जहां सोमवार को आरक्षण के पक्ष में निकाले गए मार्च के दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी।
* राजनीतिक तौर पर प्रभावशाली मराठा समुदाय के लिए आरक्षण का मामला बेहद विवादास्पद मुद्दा है। राज्य की आबादी में करीब 30 फीसदी मराठा हैं। 
* सोमवार को नदी में कूदकर जान देने वाले एक मराठा प्रदर्शनकारी के अंतिम संस्कार स्थल के पास तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उसकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं है।
* 27 वर्षीय काकासाहब शिंदे औरंगाबाद में एक पुल से गोदावरी नदी में कूद गया था। उसे नदी से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
* शिवसेना सांसद चंद्रकांत खेरे को भी तब प्रदर्शनकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा जब वह शिंदे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए औरंगाबाद के कायगांव गए थे। पुलिस ने बताया कि भीड़ ने उनके साथ धक्का - मुक्की की। उन्हें स्थान छोड़ना पड़ा। पुलिस ने बताया कि सांसद की गाड़ी पर भी पथराव हुआ है। 
* एक अधिकारी ने बताया कि जलना के घनसांगवी थाने पर प्रदर्शनकारियों के पथराव में आठ पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि कायगांव में प्रदर्शनकारियों ने दमकल की एक गाड़ी को भी आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने लातूर जिले के निलांगा तहसील में हैदराबाद-लातूर बस पर भी पथराव किया।
 
 
 
मराठा क्रांति मोर्चा के संयोजक रविन्द्र पाटिल ने कहा, 'जब तक मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस मराठा समुदाय से माफी नहीं मांग लेते हम अपना प्रर्दशन जारी रखेंगे। हम औरंगाबाद और राज्य के अन्य हिस्सों में बंद रखेंगे।' 

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख