Hanuman Chalisa
✕

छांगुर की लाल डायरी से उजागर होंगे कई रहस्‍य, नसरीन के कमरे से होंगे खुलासे, यूपी में आएगा नेताओं के नाम का सैलाब

Updated: शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 (16:03 IST)
जलालुद्दीन उर्फ छांगुर की भरोसेमंद नीतू उर्फ नसरीन के कमरे से एक लाल डायरी बरामद हुई है। यह लाल डायरी अपने भीतर कई राज छुपाए हुए हैं। यह डायरी अब कई ऐसे नामों को उजागर कर सकती है, जिससे यूपी की सियासत में भूचाल आ सकता है।

दरअसल, इस डायरे के जब्‍त होने के बाद कई सनसनीखेज राज उजागर हो सकते हैं। लाल डायरी में ऐसे कई राजनेताओं के नाम मिले हैं, जिन्हें छांगुर ने विधानसभा चुनाव के दौरान लिए मोटी रकम दी थी। छांगुर ऐसे नेताओं के समर्थन के लिए समय-समय पर लखनऊ भी जाता रहता है। छांगुर की अतीक अहमद के साथ तस्वीरें भी पहले ही वायरल हैं। माना जा रहा है कि कई नेता और अफसर इस लाल डायरी से बेनकाब हो सकते हैं।

पानी की तरह बहाया नेताओं पर पैसा : बता दें कि छांगुर प्रचार के लिए ऐसे नेताओं पर पानी की तरह पैसे बहाता था, ताकि उसका राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण बना रहे। नेताओं के कार्यक्रम और उसमें लगने वाला पूरा पैसा छांगुर ही खर्च करता था। गिरफ्तारी से पहले भी जगह-जगह जलसों में वह पुलिस अधिकारियों को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलवाता था।

आईपीएस से करीबी रिश्‍ते : जांच में यह भी सामने आया कि एक पूर्व आईपीएस अधिकारी से छांगुर के करीबी रिश्ते रहे हैं। जांच में पता चला है की अवैध धर्मांतरण के खेल में उसे पुलिस अफसरों और प्रशासन से भी पूरा संरक्षण मिलता था। छांगुर को लगता था कि उसका कोई बाल बांका नहीं कर सकता है।

कैसे बनाया छांगुर ने अपना नेटवर्क : नेपाल से सटे संवेदनशील बलरामपुर जिले की राजनीति को देखें तो बीते 10 वर्षों से सभी विधानसभा क्षेत्रों में छांगुर की पैठ बढ़ी थी। बात चाहे लोकसभा चुनाव की हो या फिर विधानसभा की, छांगुर सभी चुनाव में पूरी तरह से सक्रिय रहता था। प्रत्याशियों को फंडिंग करता था। अपने अनुयायियों से उनके पक्ष में मतदान की अपील भी करता था। तहसील क्षेत्र में तो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सीधे प्रभावित कर रहा था। छांगुर खुद भी ग्राम प्रधान रह चुका था तो उसे इस चुनाव की अहमियत पता थी।

लाल डायरी के रहस्‍य : एटीएस की जांच में नीतू उर्फ नसरीन के कमरे से बरामद लाल डायरी में ऐसे राजनेताओं के भी नाम मिले हैं, जिन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में छांगुर ने मोटी रकम दी थी, चर्चा है कि उतरौला से एक पूर्व प्रत्याशी को छांगुर ने 90 लाख रुपए दिए थे, लेकिन वो चुनाव नहीं जीत सके। इस बार वो एक पूर्व आईपीएस अधिकारी को 2027 के विधानसभा चुनाव में उतरौला से चुनाव मैदान में उतारने के लिए जमीन तैयार कर रहा था।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

जनजातीय गौरव दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन रद्द, अब भोपाल में होगा शक्ति प्रदर्शन, हर विधानसभा से 1000 कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य

कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकी ढेर, कश्मीर का आखिरी सक्रिय स्थानीय कमांडर लतीफ भट भी मारा गया

भारत समिट में लगे नारे पर इटली में छिड़ी बहस, मेलोनी के गठबंधन की नेता ने किया भारत सरकार का बचाव

आदिवासी गौरव दिवस पर भव्य आयोजन, CM पटेल ने 3.5 करोड़ के अत्याधुनिक फायर टेंडर का किया लोकार्पण

अगला लेख