sundarkand
✕

मुंबई में बारिश का कहर, अगले 48 घंटों में उत्तर पश्चिम भारत में भारी बारिश का अलर्ट

Updated: मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (08:29 IST)
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने संभावना जताई कि अगले 48 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में बारिश की अधिक संभावना है। पूर्वी और पूर्वोत्तरी भारत में चार-पांच दिन के दौरान बारिश जारी रह सकती है।
 
मौसम विभाग ने बताया कि 13 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 
 
उत्तर और मध्य भारत में अगले चार-पांच दिनों में मानसून की बारिश रफ्तार पकड़ेगी। वहीं तटीय महाराष्ट्र और गोवा में भारी बरसात जारी रहेगी। मुंबई में इस बार सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस वजह से स्कूल और कॉलेजों को बंद करना पड़ा। 
 
अगले 48 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में बारिश की अधिक संभावना है। पूर्वी और पूर्वोत्तरी भारत में चार - पांच दिन के दौरान बारिश जारी रह सकती है।
 
बारिश से मुंबई में हाहाकार : महाराष्ट्र में बारिश की तबाही ने अपने आगोश में मायावी नगरी मुंबई को अपनी चपेट में ले लिया है। नागपुर में तबाही मचाने वाला मानसून मुंबई पर कहर बनकर बरसा और लोगों की जिंदगी को ठहराकर रख दिया। मूसलधार बारिश की वजह से मुंबई और उसके नजदीकी क्षेत्रों में सड़कों, रेलवे की पटरियों पर पानी भरने से शहर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

मुंबई में मंगलवार को मूसलाधार बारिश जारी है। इस कारण कई जगह सड़कों पर पानी भरा है। वसई से विरार के बीच लोकल ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। भारी बारिश की चेतावनी और लोकल ट्रेनों की देरी की वजह से मुंबई के डब्बेवालों ने आज टिफिन नहीं ले जाने का फैसला किया है।
 
असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार : असम राज्य आपदा प्रबंधन (एएसडीएमए) ने बताया है कि राज्य में बाढ़ की स्थिति में सुधार देखा जा रहा है। नौगांव जिले में बाढ़ के पानी घटा है। अब इस बाढ़ से सिर्फ तीन जिले प्रभावित हैं।
 
एएसडीएमए रिपोर्ट के मुताबिक लखीमपुरा जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 21,200 से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं। इसके बाद विश्वनाथ जिला में 2,500 लोग और विश्वनाथ जिला में 921 लोग प्रभावित हैं।
 
राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना : मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राजस्थान के दक्षिणी और पूर्वी भागों के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने कोटा, झालावाड़, बांरा, उदयपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, जालौर, सिरोही, पाली और प्रतापगढ़ जिलों में 65 मिलीमीटर और उससे अधिक बारिश होने की संभावना जताई है।
 
विभाग के एक अधिकारी के अनुसार घने काले बादल दक्षिण पूर्व की ओर बढ़ रहे हैं जिससे कुछ स्थानों पर आगामी 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख