sundarkand
✕

सावधान, पूर्वानुमान से दोगुना हो सकता है धरती का तापमान

Updated: मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (07:47 IST)
जिनिवा। एक नए अध्ययन में आगाह किया गया है कि अगर वैश्विक तापमान में इजाफे को दो डिग्री सेल्सियस के नीचे सीमित करने का लक्ष्य पूरा भी हो गया तब भी हमारी धरती जलवायु मॉडल के आकलन से दुगुना गर्म हो सकती है।
 
पत्रिका 'नेचर जियोसाइंस' में प्रकाशित एक अध्ययन में दिखाया गया है कि अगर पेरिस जलवायु लक्ष्य पूरे भी कर लिए जाएं तो समुद्र तल छह मीटर या उससे ज्यादा ऊपर जा सकते हैं। 
 
ये निष्कर्ष पिछले 35 लाख साल के दौरान आए तीन गर्म काल के अवलोकनात्मक साक्ष्य पर आधारित हैं जब धरती 19वीं सदी के पूर्व औद्योगिक तापमान के मुकाबले 0.5 से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म थी। 
 
इस अनुसंधान में यह भी दिखाया गया है कि कैसे ध्रुवीय हिमच्छद के विशाल इलाके ढह सकते हैं और पारिस्थिकीय प्रणाली में ऐसी अहम तब्दीलियां आ सकती हैं जिससे सहारा रेगिस्तान में हरियाली छाएगी और उष्णकटिबंधीय वनों के किनारे, आग से घिरे सवाना मैदानों में बदल सकते हैं।
 
स्विट्जरलैंड के बर्न विश्वविद्यालय के हुबर्टस फिशर ने बताया, 'पिछले गर्म कालों के अवलोकन बताते हैं कि जलवायु माडलों में अच्छी तरह से पेश नहीं किए गए प्रवर्धनकारी तंत्र जलवायु माडल के पूर्वानुमानों से कहीं आगे दीर्घकालीन तापमान इजाफा बताते हैं।'
 
फिशर ने कहा, 'यह बताता है कि वैश्विक तापमान में दो डिग्री सेल्सियस के इजाफे से बचने के लिए कार्बन बजट आकलन से बहुत कम हो सकता है और यह पेरिस लक्ष्य पूरा करने में त्रुटि का दायरा बहुत छोता करता है।' (भाषा)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख