sundarkand
✕

'अल नीनो' का असर, अगले 2 महीने देश में कैसा रहेगा मानसून

Updated: शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (07:19 IST)
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने 4 महीने के बारिश के मौसम के दूसरे भाग के पूर्वानुमान में कहा कि मानसून अगस्त और सितंबर में सामान्य रहने की उम्मीद है। आगामी 2 महीने अच्छी बारिश की संभावना इसलिए है क्योंकि ‘अल नीनो’ सामान्य चरण में पहुंच गया है।
 
गणना के रूप में, 2 महीने की समयावधि में बारिश कुल मिलाकर देशभर में दीर्घावधि औसत (एलपीए) की 100 प्रतिशत रहने की संभावना है, जिसमें 8 प्रतिशत अधिक या कम की आदर्श गलती हो सकती है। अगस्त में बारिश एलपीए की 99 प्रतिशत रहने की संभावना है, जिसमें 9 प्रतिशत अधिक या कम की गलती हो सकती है।
 
विभाग ने कहा कि पूर्वानुमान कहता है कि दक्षिण पश्चिम मानसून सत्र के दूसरे भाग के दौरान देशभर में बारिश सामान्य (एलपीए का 94-106 प्रतिशत) रहने की संभावना है।
 
अप्रैल में, मौसम विभाग ने सामान्य मानसून का पूर्वानुमान लगाया था। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले 2 सप्ताह अच्छी बारिश होने की संभावना है।
 
भारत में आधिकारिक रूप से बारिश का मौसम जून से सितंबर तक का होता है। 31 जुलाई तक देश में कुल बारिश की कमी माइनस 9 प्रतिशत रही। 30 जून को कमी 33 प्रतिशत थी। 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख