dharma sangrah
✕

आज पंजाब में होगा मान मंत्रिमंडल का विस्तार, ये विधायक बन सकते हैं मंत्री

Updated: सोमवार, 4 जुलाई 2022 (08:12 IST)
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 4 जुलाई को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे और इस दौरान 5 विधायक मंत्री बनाए जा सकके हैं। शपथ ग्रहण समारोह पंजाब राजभवन में सोमवार को शाम 5 बजे आयोजित होगा। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा पंजाब में सरकार बनाने के तीन महीने से ज्यादा समय बाद यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। पांच और मंत्रियों के शपथ लेने के बाद, मान के मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 15 हो जाएगी।

ये बन सकते हैं मान के मंत्री
मंत्री पद के लिए जिन नामों की चर्चा चल रही है उनमें सुनाम से दो बार विधायक रह चुके अमन अरोड़ा, अमृतसर दक्षिण से विधायक डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर; खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान; गुरु हर सहाय से विधायक फौजा सिंह; समाना सीट से विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा; जगराओं से दो बार विधायक रहीं सर्वजीत कौर मनुके; तलवंडी साबो से विधायक बलजिंदर कौर; और बुढलाडा से विधायक बुद्ध राम शामिल हैं।

इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद, मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में 10 विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया गया था। मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 18 है। वर्तमान में मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में 9 मंत्री हैं।

बता दें कि मई में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। 'आप' ने राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान 117 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 92 सीट जीतकर सत्ता हासिल की थी। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख