Hanuman Chalisa

मनमोहन भी थे जेटली के कायल, इस तरह किया याद

Updated: शनिवार, 24 अगस्त 2019 (17:27 IST)
नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा के नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर दुख जताते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि देश ने ऐसा नेता खो दिया है जिन्होंने हमेशा समाज की बेहतरी के लिए काम किया।
 
उन्होंने जेटली की पत्नी संगीता जेटली को शोक संदेश भेजकर दुख जताया। सिंह ने कहा, 'मुझे हमारे प्रिय अरुण जेटली जी के असामयिक निधन की दुखद और स्तब्ध करने वाली खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।' 
 
उन्होंने कहा, 'जेटली जी विख्यात वकील, शानदार वक्ता, बहुत अच्छे प्रशासक और अद्भुत सांसद थे। उनके निधन से हमारे देश ने एक ऐसा नेता खो दिया है जिन्होंने हमेशा समाज की बेहतरी के लिए काम किया।' 
 
पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, 'दुख की इस घड़ी में मैं आपके और परिवार के दूसरे सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।' 
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे एवं कपिल सिब्बल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेताओं ने भी जेटली के निधन पर दुख प्रकट किया।
 
गौरतलब है कि जेटली का 66 साल की आयु में शनिवार को एम्स में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से उनका उपचार चल रहा था।
 

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

अयोध्या में ‘मछली भोज’ पर मचा सियासी घमासान! अजय राय पर BJP का हमला, आयोजकों ने बताया क्या है पूरा मामला

मप्र में स्वाइन फ्लू की दस्तक, अब तक 1 मौत, उज्जैन में रोज 200 बच्‍चे पहुंच रहे अस्‍पताल, सर्दी-खांसी से इंदौर में दहशत

पाकिस्तान ने फिर तेज की शांति की कोशिशें, मुनीर जाएंगे ईरान

LIVE: CM योगी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

Weather Update : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड का खतरा; मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह

अगला लेख