Daily Horoscope
✕

भारत ने मुस्लिम देश में दर्ज की बड़ी उपलब्धि, पीएम नरेंद्र मोदी ने यूएई में लॉन्च किया रुपे कार्ड

Updated: शनिवार, 24 अगस्त 2019 (17:14 IST)
अबुधाबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाजार में रुपे कार्ड की पेशकश की। इससे यहां की बहुत सी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी भारत के डिजिटल भुगतान कार्ड से खरीद की जा सकती है। इसे मुस्लिम देश में भारत के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
 
संयुक्त अरब अमीरात पश्चिम एशिया का पहला देश बन गया जिसने इलेक्ट्रॉनिक भुगतान की भारतीय प्रणाली को अपनाया है। भारत इससे पहले सिंगापुर और भुटान में रुपे कार्ड के चलने को शुरू कर चुका है।
 
पीएम मोदी ने यहां रुपे कार्ड से एक विशेष खरीदारी कर के यहां के बाजार में इस कार्ड के चलन की शुरुआत की। वह इस खरीदी गयी सामग्री को रविवार को बहरीन में श्रीनाथजी मंदिर में प्रसाद के रूप में चढ़ाएंगे।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, 'रुपे कार्ड यूएई भी पहुंचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशेष खरीदारी की, जिसे वह कल बहरीन में श्रीनाथजी मंदिर में प्रसाद के रूप में चढ़ाएंगे।' 
 
यूएई में कारोबार कर रहे लुलु समूह, पेट्रोकेम मिडल ईस्ट, एनएमसी हेल्थकेयर और लैंडमार्क समेत 21 प्रमुख कारोबारी समूहों ने रुपे कार्ड को स्वीकार करने का वादा किया।
 
हर साल यूएई में करीब 30 लाख भारतीय पर्यटक घूमने आते हैं। इस कार्ड की शुरुआत से वह 1,75,000 स्थानों पर रुपे कार्ड से भुगतान कर सकेंगे तथा पांच हजार एटीएम से नकद निकासी भी कर सकेंगे। इससे उनका विनिमय खर्च बचेगा।
 

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख