dharma sangrah
✕

अमृतसर से था मनमोहन सिंह का विशेष रिश्ता, क्या कहते हैं लोग?

Updated: शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 (15:11 IST)
amritsar news in hindi : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अमृतसर से खास जुड़ाव था जहां उन्होंने अपना बचपन बिताया था। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गाह में जन्मे सिंह का परिवार विभाजन के बाद अमृतसर आकर बस गया था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा अमृतसर से पूरी की और यहां हिंदू कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक किया।
 
सिंह के सौतेले भाई सुरजीत सिंह कोहली ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को अपनी दादी से गहरा लगाव था। सिंह जब काफी छोटे थे तो उनकी मां की मृत्यु के बाद उनकी दादी ने ही उनका पालन-पोषण किया था। विभाजन के बाद सिंह का परिवार अमृतसर में एक छोटे से किराए के मकान में रहने लगा। और उनके स्नातक की पढ़ाई पूरी तक इसी मकान में रहा।
 
हिंदू कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर राजिंदर लूंबा ने बताया कि अर्थशास्त्र उनका पसंदीदा विषय था और उनकी पत्नी गुरशरण कौर के माता-पिता भी अमृतसर से ही थे। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले सिंह ने हिंदू कॉलेज के दीक्षांत समारोह एवं पूर्व छात्र सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया था और एक साधारण व्यक्ति की तरह कॉलेज के कर्मियों से बातचीत की तथा पुरानी यादें ताजा की थीं।
 
उन्होंने बताया कि सिंह ने कॉलेज में उन्हें पढ़ाने वाले शिक्षकों के बारे में बात की और साथ ही छात्रों एवं संकाय सदस्यों के साथ बातचीत की तथा तस्वीरें भी खिंचवाईं।
 
स्थानीय निवासी राज कुमार (71) ने बताया कि सिंह स्वर्ण मंदिर के पास पेठा वाला बाजार में रहते थे। सिंह को एक बेहद विनम्र व्यक्ति के रूप में याद करते हुए कुमार ने कहा कि डॉ. सिंह यहीं रहते थे। जब उनका परिवार यहां से चला गया, तब मैं छोटा था। उनका परिवार बहुत अच्छा था। जिस घर में सिंह परिवार रहता था, उसकी हालत अब ठीक नहीं है, क्योंकि वे काफी पहले यहां से चले गए थे और अब वहां कोई नहीं रहता है।
 
कुछ अन्य स्थानीय लोगों ने मनमोहन सिंह को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जिन्होंने हमेशा अमृतसर के लिए विशेष चिंता जताई तथा कहा कि उनके नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने अमृतसर के लिए कई परियोजनाएं मंजूर कीं।
 
भारत के आर्थिक सुधारों के जनक डॉ. सिंह का गुरुवार देर रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। कांग्रेस नेता सिंह 2004 से 2014 तक, 10 वर्ष देश के प्रधानमंत्री रहे और उससे पहले उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में देश के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने में मदद की। वह वैश्विक आर्थिक क्षेत्र में एक प्रसिद्ध नाम थे। (भाषा)
edited by : Nrapendra Gupta  
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख