Hanuman Chalisa

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती

Updated: बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (22:15 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद भर्ती कराया गया है।

खबरों के मुताबिक मनमोहन सिंह लगातार चेस्ट कंजेशन की शिकायत कर रहे थे। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से एम्स के सी एन टावर में भर्ती कराया गया है। यहां उनका उपचार किया जा रहा है।

डॉ. मनमोहन सिंह की जांच के लिए एम्स एक मेडिकल बोर्ड बना रहा है, जिसे एम्स निदेशन डॉक्टर रणदीप गुलेरिया हेड करेंगे।

एक सूत्र ने बताया कि दो दिन पहले उन्हें बुखार आया था और आज चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें भर्ती कराया गया है। उन्हें चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है और चिंता की कोई बात नहीं है।
 
इसी साल अप्रैल में मनमोहन सिंह कोरोना से संक्रमित भी हुए थे और एम्स में कुछ दिनों तक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी। पूर्व प्रधानमंत्री ने 4 मार्च और 3 अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थी।
 
पिछले साल एक नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद भी मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।
 
मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वे 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। एम्स में 2009 में उनकी हृदय बाईपास सर्जरी हुई थी।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

कल मुझे घसीटा गया, मेरे मुंह से खून निकल रहा था, पुलिस वालों ने कान में कहा- सरकार को हटाइए, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

मध्यप्रदेश विधानसभा में दिल्ली के छात्र आंदोलन की गूंज, कांग्रेस का जमकर हंगामा, सदन में चर्चा की मांग

तेज हुआ आंदोलन, उज्‍जैन, देवास, धार से भी जुटे छात्र, चरम पर आक्रोश, कहा- कुछ भी कर लो, नहीं झुकेंगे

अगला लेख