Hanuman Chalisa
✕

जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन की दूसरी उड़ान भी सफल, 90 साल के विलियम शैटनर ने की अंतरिक्ष यात्रा

Updated: बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (22:12 IST)
दुनिया के सबसे ज्यादा दौलतमंद लोगों में शुमार जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन ने आज एक और इतिहास रच दिया। ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड रॉकेट कैप्सूल की दूसरी उड़ान भी बेहद सफल रही। यह उड़ान वेस्ट टेक्सास के वैन हॉर्न कस्बे में ब्लू ओरिजिन लांच साइट वन से की गई।

खबरों के अनुसार, ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड रॉकेट कैप्सूल की इस दूसरी उड़ान में 90 वर्षीय विलियम शैटनर ने अपने 3 अन्य यात्रियों के साथ अंतरिक्ष की यात्रा पूरी की। 90 वर्षीय विलियम शैटनर एक एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर, रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट और घुड़सवार हैं। यह यान भारतीय समय के अनुसार रात 8.20 बजे अंतरिक्ष यात्रा के लिए रवाना हुआ।
<

“We are just at the beginning, but how miraculous the beginning is.” @WilliamShatner is ready to go to space. #NS18 pic.twitter.com/u3MnOAbWtW

— Blue Origin (@blueorigin) October 12, 2021 >
इस यात्रा में विलियम शैटनर के अलावा ब्लू ओरिजिन की वीपी ऑड्रे पावर्स, फ्रांसीसी सॉफ्टवेयर कंपनी डैसो सिस्टम्स के उप-प्रमुख ग्लेन डे रीस और अर्थ ऑब्जरवेशन कंपनी प्लैनेट के सह-संस्थापक क्रिस बोशुईजेन शामिल हुए। इस यात्रा का लाइव टेलीकास्ट ब्लू ऑरिजिन की वेबसाइट या उसके यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया गया।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख