sundarkand

आबकारी घोटाले को मनीष सिसोदिया ने बताया बकवास, कहा- 2-4 दिनों में मुझे गिरफ्तार कर लेंगे

Updated: शनिवार, 20 अगस्त 2022 (17:14 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आबकारी नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि 2-4 दिनों में मुझे गिरफ्तार ‍कर लिया जाएगा।
 
सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा मंत्री होने की वजह से निशाने पर हूं। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले से जुड़े सारे आरोप बकवास हैं। केंद्र को घोटाले की चिंता नहीं, इनकी चिंता अरविंद केजरीवाल है।
 
सिसोदिया ने कहा कि मनोज तिवारी ने कहा 8000 Crore का घोटाला हुआ, दूसरे भाजपा नेता ने 1100 करोड़ का घोटाला बताया, उपराज्यपाल 144 करोड़ का घोटाला हुआ। सीबीआई की FIR में ना 8000 Cr, ना 1100 Cr, ना 144 Cr का ज़िक्र था
उसमें लिखा था "सुत्रों" के अनुसार 1 करोड़ का घोटाला हुआ ये सब बकवास है। कोई घोटाला नहीं हुआ है।
 
कल मेरे घर आए CBI Officers बहुत अच्छे लोग थे, सबने अच्छे से व्यवहार किया। जो आबकारी नीति हम ला रहे थे वो पूरे देश की बेस्ट आबकारी नीति है। उससे दिल्ली सरकार को हर साल 10,000 करोड़ रुपए का फ़ायदा होता, अगर LG आख़िरी समय पर साज़िश नहीं करते।
 
मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज, कल, परसों में हो सकता है कि ईडी-सीबीआई भेजकर उनको गिरफ्तार करवा लिया जाए, लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने खुद को भगत सिंह का फॉलोअर बताते हुए कहा की हम डरने वाले नहीं हैं। वे हमें नहीं तोड़ पाएंगे, हम देश के लिए जेल भी जाएंगे। केजरीवाल के साथ लाखों बच्चों और करोड़ो लोगों की दुआएं हैं।
 
NYT में दिल्ली के Education Model की खबर छपी। दुनिया को हमारे Education Model में कुछ ऐसा दिख रहा है जो दुनिया को प्रेरित कर सके। 1.5 साल पहले इसी अखबार में लाखों जलती लाशों की ख़बर छपी थी जिससे भारत का सिर शर्म से झुक गया था। केंद्र ने ऐसे कोविड को हैंडल किया था।
 
उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने आबकारी घोटाले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व आईएएस अधिकारी ए गोपीकृष्ण के घरों समेत 31 जगहों पर छापे मारे। इनमें कई कारोबारी संस्थान व गोपीकृष्ण के दो सहयोगी अफसरों के ठिकाने भी शामिल हैं। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की सिफारिश पर सीबीआई ने 17 अगस्त को सिसोदिया समेत 15 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी।

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Simple Wave Electric Scooter की लॉन्च डेट, डिजाइन, रेंज और कीमत का खुलासा, Bajaj Chetak C25 और TVS Orbiter से मुकाबला

मैडम और सर बाथरूम में प्यार करते हैं, पढ़ाते नहीं, स्‍कूल की जल्‍दी छुट्टी कर देते हैं, बच्‍चों की शिकायत पर जांच शुरू

तमिलनाडु CM विजय के यू-टर्न पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके, कहा डर लग रहा है तो सुधारो व्यवस्था

Qualcomm Snapdragon 8 Elite : 22 सितंबर को दो नए चिपसेट का होगा खुलासा

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

अगला लेख