dharma sangrah
✕

पौड़ी गढ़वाल में बारिश से मकान जमींदोज, एक महिला की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

Updated: शनिवार, 20 अगस्त 2022 (13:07 IST)
पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ों में दुखदायी बारिश ने अपना तांडव दिखाना शुरू कर दिया है। तेज बारिश और बदल फटने के चलते सड़क मार्गों पर जल सैलाब आ गया है। मकान जमींदोज हो रहे हैं, पुल बहने लगे हैं और राहगीर फंस गए हैं। पौड़ी गढ़वाल में बारिश से एक मकान जमींदोज हो गया और एक महिला की मौत हो गई है। स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं।
 
गत रात बादल फटने से पौड़ी जनपद के विधानसभा यमकेश्वर में भारी बारिश हुई है जिसके चलते यहां तबाही भी हुई है। आफत की बारिश विनक गांव में कहर बनकर टूटी और यहां एक मकान जमींदोज होने के चलते एक महिला की मौत हो गई है। आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही डीएम सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गए हैं।
 
आपदा प्रबंधन को सूचना मिली थी कि पौड़ी में कुछ स्थानों पर तेज बारिश है और कहीं बादल फट गए हैं। 2 से 3 स्थानों पर अत्यधिक बारिश के चलते अथवा कहीं पर छुटपुट बादल फटने की घटनाएं सामने आने आ रही हैं जिस पर जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने जनपद के आपदा कंट्रोल रूम तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल अलर्ट रहने और स्थानीय स्तर पर संबंधित विभागों को प्रभावित स्थलों पर मौका मुआयना करने व पीड़ितों को रेस्क्यू कराने के निर्देश दिए हैं।
 
इसके बाद स्थानीय तहसील प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा बारिश प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है, वहीं बारिश प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर खानपान की व्यवस्था के लिए डीएम ने जिला आपूर्ति अधिकारी को आदेश दिए हैं। वहीं खराब मौसम के चलते गढ़वाल के सभी स्कूल-कॉलेज शनिवार को बंद कर दिए गए हैं।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार की आज 'सुप्रीम' परीक्षा

जस्टिस भुइयां के बयान से घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त, जयराम रमेश ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

बिना नंबर प्लेट की प्राइवेट कार में नेहा बोरा को ले गई पुलिस? बवाल के बाद नरेला में छोड़ा

कश्मीर में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड! श्रीनगर-गुलमर्ग समेत कई शहरों में पारा देख वैज्ञानिक हैरान

रात 3 बजे बुलेट पर बैट लेकर निकली पोती, पीट पीटकर ली दादा की जान; वजह सुन पुलिस भी हैरान

अगला लेख