Hanuman Chalisa
✕

बीवी की जुदाई में सुसाइड के लिए ब्रिज पर चढ़ा शख्स, चिकन बिरयानी का लालच दिया तो मरने का प्‍लान किया कैंसल

Updated: मंगलवार, 23 जनवरी 2024 (19:32 IST)
आत्‍महत्‍या के अक्‍सर कई मामले आते हैं। एक मामला शोले फिल्‍म में वीरु का है, जो बसंती से शादी करने की डिमांड के साथ पानी की टंकी से कूदकर मरने की धमकी देता है। जब बसंती शादी के लिए मान जाती है तो टंकी से नीचे उतर आता है।

एक मामला कोलकाता का सामने आया है, जिसमें एक पति अपनी पत्‍नी से नौकझोंक की वजह से आत्‍महत्‍या करने के लिए ब्रिज पर चढ़ गया। काफी कोशिशों के बाद भी वो नहीं माना तो पुलिस ने उसे चिकन बिरयानी का लालच दिया। चिकन बिरयानी का नाम सुनते ही उसने आत्‍महत्‍या का प्‍लान कैंसल कर दिया।

कोलकाता में सोमवार की दोपहर पुलिस और एक शख्स के बीच कुछ ऐसा ही हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।
दरअसल, एक 40 वर्षीय एक शख्स अपनी पत्नी के अलग हो जाने के कारण परेशान चल रहा था। इसी दौरान उसकी नौकरी भी चली गई। इसके बाद वो परेशान और तनाव में रहने लगा। इससे तंग आकर जान देने का मन बना लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोमवार की दोपहर अपनी बेटी को बाइक पर बैठाकर साइंस सिटी ले जा रहा था। करीब 2.30 बजे अचानक वो एक पुल के पास रुका। अपनी बेटी से बोला कि उसका मोबाइल फोन सड़क पर कहीं गिर गया है। वह उसे देखने के लिए जा रहा है। इसके बाद बेटी को सड़क पर खड़ा करके वो पुल पर चढ़ गया। राहगीरों को देखकर नीचे कूदने की धमकी देने लगा। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। आनन-फानन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब तक वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे।

पुलिस ने आपदा प्रबंधन समूह (डीएमजी) और अग्निशमन विभाग के कर्मियों को भी मौके पर बुला लिया, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस को डर था कि वो शख्स यदि नीचे कूदा तो बिजली के खंभे में उलझ सकता है या फिर रेलवे ट्रैक पर गिरकर ट्रेन के नीचे आ सकता है। इससे उसकी जान जा सकती है। एक पुलिस अधिकारी ने उसकी बेटी से बातचीत की, जिसके बाद उसे समझाया गया कि उसकी मदद की जाएगी। उसे नौकरी देंगे और खाने के लिए चिकन बिरयानी देंगे। बिरयानी का नाम सुनते ही वो ब्रिज से नीचे उतर आया, तभी पुलिस ने उसे अपने कब्‍जे में ले लिया और समझा बुझाकर घर भेज दिया।

इस पूरे वाकये की वजह से वहां घंटों जाम लगा रहा। उस शख्स को नीचे उतारने के बाद पुलिस ने मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है। उसकी बेटी एक रिश्तेदार के पास है।
Edited By : Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख