Daily Horoscope

जीएसटी, नोटबंदी पर मेरे और ममता बनर्जी के विचार एक समान : उद्धव ठाकरे

Updated: गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (22:25 IST)
मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। बैठक के बाद ठाकरे ने कहा कि उनके बीच राजनीति पर बात नहीं हुई। साथ ही कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) और नोटबंदी जैसे मुद्दों पर उनके और ममता के विचार एक समान हैं।
 
ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा, उनके साथ यह मेरी पहली बैठक थी। कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई लेकिन नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों पर हमारे विचार एकसमान हैं। इन मुद्दों पर हम दोनों बोलते रहे हैं। यह पहली बैठक थी, देखते हैं चीजें कैसे रूप लेती हैं।
 
उन्होंने कहा कि दोनों ने बृहन्मुंबई नगर निगम और कोलकाता नगर निगम के बीच संभावित ‘सिस्टर सिटीज’ पहल पर भी चर्चा की। दक्षिण मुंबई के होटल में शिवसेना प्रमुख के साथ उनके बेटे आदित्य ठाकरे भी बैठक में थे जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ठहरी हुई हैं।
 
शिवसेना और ममता की तृणमूल कांग्रेस कई मुद्दों पर भाजपा और नरेन्द्र मोदी सरकार की आलोचना कर चुके हैं जिसमें नोटबंदी भी शामिल है।
 
ममता मंगलवार से महानगर में हैं और कोलकाता में जनवरी 2018 में होने वाले बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट से पहले शीर्ष उद्योगपतियों और बैंकर से मिल चुकी हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख