Hanuman Chalisa

जीवन के इस मोड़ पर शाहरुख की कोई इच्छा शेष नहीं

Updated: गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (22:19 IST)
मुंबई। हिन्दी फिल्म जगत में एक बाहरी व्यक्ति के तौर पर करियर की शुरुआत कर भारत के बड़े फिल्मी सितारों में से एक बनने वाले शाहरुख खान का सफर काफी दिलचस्प रहा है और वह अपने जीवन से संतुष्ट रहे हैं।
 
आज 52 साल के होने वाले शाहरुख ने कहा कि इस दुनिया में कोई भी ‘अजेय’ नहीं हैं और साथ ही उन्होंने जो प्रसिद्धि प्राप्त की है वह जल्द ही दूर हो सकता है लेकिन उन्होंने जो हासिल किया है उससे वह खुश रहेंगे।
 
एक साक्षात्कार में शाहरुख ने कहा, मैं मानता हूं कि अगर आज, कल या छह साल के बाद स्टारडम समाप्त हो जाता है तो यह एक अच्छा सफर होना चाहिए। इससे मुझे और मुझे देखने वाले अधिकांश लोगों को संतुष्टि मिलनी चाहिए। यह हमेशा रहने वाला नहीं है, यह बस ऐसा है कि अपने आपको सुबह उठकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।
 
उन्होंने कहा, नहीं तो मेरे जीवन और करियर के इस मोड़ पर मेरी बहुत सारी इच्छाएं शेष नहीं रह गई है। मेरे पास एक खूबसुरत परिवार, पैसा, प्रसिद्धि, नाम, व्यापार चल रहा है और मैं अभी भी शारीरिक रूप से तंदुरूस्त हूं। अल्लाह मुझ पर काफी मेहरबान हैं। 
 
अभिनेता ने बताया कि वह पैसा या व्यापार के लिए सिनेमा नहीं करते हैं बल्कि लोगों का मनोरंजन उन्हें काम करने के लिए प्रेरित करता है। शाहरुख ने पत्नी गौरी और अपने बच्चों के साथ कल रात अपना जन्मदिन मनाया। 
शाहरुख के अलीबाग फॉर्महाउस में पाटी के दौरान कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, करण जौहर, फराह खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट और नेहा धूपिया उपस्थित थी। शाहरुख अभी फिल्म निर्माता आनंद एल राय की एक अनाम फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख