Hanuman Chalisa

CM ममता बनर्जी के बदले सुर, 40 सीट भी नहीं जीत पाएगी कांग्रेस

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भड़कीं पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (22:08 IST)
Mamta Banerjee's sharp attack on Congress : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखा हमला करते हुए शुक्रवार को कांग्रेस को हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा से मुकाबला करने की चुनौती दी और कहा कि उन्हें संदेह है कि क्या सबसे पुरानी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में 40 सीट भी हासिल कर पाएगी।
 
बनर्जी ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की भी आलोचना की, जो राज्य के 6 जिलों से होकर गुजरी। उन्होंने इसकी तुलना राज्य में आए प्रवासी पक्षियों के लिए महज फोटो खींचने के अवसर से की। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा, मैंने प्रस्ताव दिया कि कांग्रेस 300 सीट पर चुनाव लड़े (देशभर में जहां भाजपा मुख्य विपक्ष है), लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान देने से इनकार कर दिया।
 
बनर्जी ने कहा, अब वे मुस्लिम मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए राज्य में आए हैं। मुझे संदेह है कि यदि वे 300 सीट पर चुनाव लड़ते हैं, तो क्या वे 40 सीट भी जीत पाएंगे। केंद्र से राज्य के बकाया भुगतान की मांग को लेकर कोलकाता में एक धरने के दौरान बनर्जी ने दोहराया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की इच्छुक थी।
ALSO READ: TMC चीफ ममता बनर्जी 'एक देश, एक चुनाव' की अवधारणा से असहमत, जानें क्यों?
उन्होंने कहा, लेकिन उसने उनके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा, हम गठबंधन के लिए तैयार थे, उन्हें दो सीट की पेशकश की थी जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। अब उन्हें सभी 42 सीट पर अकेले चुनाव लड़ने दें। तब से हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हुई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

योगी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर गिफ्ट, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, 45 मिनट में होगा सफर

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

भदरसा अब 'भरत नगर', मुख्यमंत्री योगी के फैसले से भरत जी की तपोभूमि को मिला सम्मान

यूपी में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता : गडकरी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

अगला लेख