shradh paksha
✕

ED की छापेमारी पर ममता बनर्जी बोलीं- विपक्षी नेताओं के खिलाफ गंदा खेल खेल रही है भाजपा...

Updated: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023 (22:45 IST)
Mamta Banerjee's statement regarding ED raid : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार पर गुरुवार को निशाना साधते हुए विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी को एक गंदा राजनीतिक खेल करार दिया।
 
घुटने की चोट के चलते लगभग एक महीने से स्वास्थ्य लाभ ले रहीं ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि (मध्यकालीन शासक) मोहम्मद बिन तुगलक की तरह भाजपा कई गलत निर्णय लेकर देश के इतिहास को बदलने का प्रयास कर रही है जिनमें नोटबंदी और माल एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू करना शामिल हैं।
 
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख बनर्जी ने स्कूली पाठ्यपुस्तकों में ‘इंडिया’ की जगह भारत नाम का इस्तेमाल करने के राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के प्रस्ताव को लेकर भी निशाना साधा। कालीघाट मंदिर के पास अपने आवास पर बनर्जी ने कहा, भाजपा कहती है कि वह सबका साथ सबका विकास चाहती है, लेकिन वास्तव में इसका मतलब ‘सबका साथ सबका सत्यनाश’ है।
 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने राशन वितरण के करोड़ों रुपए के कथित घोटाले के संबंध में जारी जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक एवं अन्य के परिसरों पर गुरुवार तड़के छापेमारी शुरू की। ईडी ने इसके साथ ही कथित परीक्षा पेपर लीक मामले में धनशोधन जांच के तहत जयपुर और सीकर में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के परिसरों पर भी छापेमारी की।
 
बनर्जी ने कहा, क्या अत्याचार, क्या अनाचार चल रहा है? लोकसभा चुनाव (2024) से पहले देशभर में विपक्षी नेताओं पर ईडी छापे के नाम पर भाजपा गंदा खेल खेल रही है। मैं पूछना चाहती हूं कि भाजपा के किसी नेता के आवास पर क्या ऐसी एक भी छापेमारी हुई है?
 
मुख्यमंत्री बनर्जी ने मलिक के कोलकाता स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान उन्हें कुछ भी होने पर भाजपा और ईडी के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करने की धमकी भी दी। उन्होंने कहा, ज्योतिप्रिय मलिक अस्वस्थ हैं। यदि ईडी की छापेमारी के दौरान उन्हें कुछ हुआ तो मैं प्राथमिकी दर्ज कराऊंगी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour  

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख