kundali milan
✕

कौन होगा ममता का उत्तराधिकारी? क्या बोलीं बंगाल की सीएम

Updated: शनिवार, 7 दिसंबर 2024 (00:07 IST)
Mamata Banerjee News : तृणमूल कांग्रेस के भीतर वरिष्ठ नेताओं और युवा गुट में जारी संघर्ष के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि उनके उत्तराधिकारी के बारे में कोई भी निर्णय उनकी जगह पार्टी नेतृत्व द्वारा सामूहिक रूप से किया जाएगा। बनर्जी ने व्यक्तिगत प्रभुत्व की धारणाओं को खारिज किया और कहा, मैं पार्टी नहीं हूं; हम पार्टी हैं। यह एक सामूहिक परिवार है, और निर्णय सामूहिक रूप से किए जाएंगे। बनर्जी ने कहा, पार्टी तय करेगी कि लोगों के लिए सबसे अच्छा क्या है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस एक अनुशासित पार्टी है, जहां कोई भी व्यक्ति शर्त निर्धारित नहीं करेगा।
 
अपने संभावित उत्तराधिकारी के बारे में पूछे जाने पर बनर्जी ने सवाल को टालते हुए जवाबी सवाल किया, आपका उत्तराधिकारी कौन है? उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस एक अनुशासित पार्टी है, जहां कोई भी व्यक्ति शर्त निर्धारित नहीं करेगा। बनर्जी ने कहा, पार्टी तय करेगी कि लोगों के लिए सबसे अच्छा क्या है। हमारे पास विधायक, सांसद, बूथ कार्यकर्ता हैं, यह एक संयुक्त प्रयास है।
ALSO READ: बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति और ISKCON पर हमले को लेकर क्या बोलीं ममता बनर्जी
युवा पीढ़ी या अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता देने के बारे में जारी बहस पर बनर्जी ने संतुलित दृष्टिकोण बनाए रखते हुए कहा, हर कोई महत्वपूर्ण है। आज का नवागंतुक कल का वरिष्ठ होगा। तृणमूल कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर उत्तराधिकार की कोई योजना घोषित नहीं की है।
ALSO READ: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मैं इस्तीफा देने को तैयार, सत्ता की भूखी नहीं
ममता बनर्जी की टिप्पणी उनके प्रति वफादार माने जाने वाले पुराने नेताओं बनाम अभिषेक बनर्जी के करीबी माने जाने वाले अगली पीढ़ी के नेताओं से संबंधित बहस के बीच आई है। अभिषेक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

UP Jal Jeevan Mission : यूपी की 13,700 पेयजल योजनाओं पर अब डिजिटल निगरानी, SCADA तकनीक से घर-घर पानी की सप्लाई पर रहेगी नजर

Cold Wave Alert : शीतलहर से बचाव के लिए योगी सरकार अलर्ट, लखनऊ में रैन बसेरों की बढ़ीं सुविधाएं; जानें कहां कितने लोगों के ठहरने का इंतजाम

3-1 से भारत ने चीन को हराकर जीती चैंपियन्स ट्रॉफी, CM मोहन यादव ने हर खिलाड़ी को 5 लाख रूपए देने का किया वायदा

Mann Ki Baat 140th Episode: नशे से लेकर संचार साथी तक, पीएम मोदी की 12 बड़ी बातें, जानिए किन मुद्दों पर दिया संदेश

yogi adityanath : योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, बोले- यूपी के 80% लोग BJP के साथ, बाकी 20% कांग्रेस-सपा के लिए आजाद

अगला लेख