Hanuman Chalisa
✕

कोलकाता में ईडी रेड पर बवाल, ममता बनर्जी का भाजपा पर बड़ा आरोप, सुवेंदू अधिकारी का पलटवार

Updated: गुरुवार, 8 जनवरी 2026 (16:21 IST)
ED raid in West Bengal : प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गुरुवार को कोलकाता IPAC के दफ्तर में छापेमारी पर जमकर बवाल हुआ। मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी भी ईडी के छापेमारी के दौरान पहुंच गई और रेड को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ईडी पर अमित शाह के इशारे पर टीएमसी से जुड़े दस्तावेजों को ले जाने का आरोप लगाया। इस बीच भाजपा नेता सुवेंदू अधिकारी ने ममता पर केंद्रीय एजेंसी के काम में हस्तक्षेप का आरोप लगाया।
 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि क्या ED, अमित शाह का काम पार्टी की हार्ड डिस्क, कैंडिडेट लिस्ट इकट्ठा करना है? यह गृह मंत्री जो देश की रक्षा नहीं कर सकता और मेरे पार्टी के सारे डॉक्यूमेंट्स ले जा रहा है। ALSO READ: नोबेल विजेता अमर्त्य सेन को SIR में नोटिस, चुनाव आयोग ने दी सफाई, TMC ने लगाया BJP पर मिलीभगत का आरोप
 
उन्होंने कहा कि अगर मैं BJP पार्टी ऑफिस पर रेड करूं तो क्या होगा? एक तरफ, वे पश्चिम बंगाल में SIR करवाकर सभी वोटर्स के नाम हटा रहे हैं। चुनावों की वजह से, वे मेरी पार्टी के बारे में सारी जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।
 
इस पर पलटवार करते हुए सुवेंदू अधिकारी ने ममता बनर्जी पर केंद्रीय जांच एजेंसी के काम में हस्तक्षेप का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि IPAC के दफ्तर में वोटिंग लिस्ट क्यों है? 
<

#WATCH | Kolkata | On the ED raids at the IPAC office in Kolkata, West Bengal CM Mamata Banerjee says, "I am sorry Mr. Prime Minister, please control your Home Minister... If you (BJP) cannot fight with us, then why are you coming to Bengal? Defeat us in a democratic way. You are… pic.twitter.com/SKL7DNxeAc

— ANI (@ANI) January 8, 2026 >गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय भारत भर में 15 जगहों पर तलाशी ले रहा है। यह तलाशी एक संगठित गिरोह के खिलाफ फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले के सिलसिले में की जा रही है, जो लोगों को फर्जी नौकरियां देकर ठगी कर रहा था। IPAC नामक जिस एजेंसी पर ईडी ने छापा मारा वह ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के लिए काम करती है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख