sundarkand
✕

गणतंत्र दिवस परेड से हटाई पश्चिम बंगाल की झांकी, ममता नाराज

Updated: शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (07:59 IST)
कोलकाता। नई दिल्ली में होने वाली अगले वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड से पश्चिम बंगाल की झांकी को केंद्र द्वारा कथित रूप से हटाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह राज्य का अपमान है। पश्चिम बंगाल सरकार ने परेड के लिए अपनी झांकी के लिए 'एकता ही भाईचारा' विषय का प्रस्ताव दिया था।
 
यहां एलन पार्क में क्रिसमस फेस्टिवल का उद्घाटन करते हुए ममता ने कहा कि इस वर्ष हमारी प्रस्तावित थीम ‘एकताई सम्प्रिति’ थी। शायद इसीलिए हमें बाहर कर दिया गया।
 
उन्होंने कहा कि इस बार की गणतंत्र दिवस परेड से हमें बाहर रखा गया। मैं वजह जानना चाहती हूं। मुझे यह कहते हुए खेद है कि यह बंगाल का अपमान है। गणतंत्र दिवस परेड में हमारा प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है इसलिए हमें इस पर अपनी बात रखने का हक है। वर्ष 2013 से 2016 के बीच हमने दो बार प्रथम पुरस्कार जीता।
 
ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल ने जिस थीम का प्रस्ताव दिया था उसे विशेषज्ञों की समिति की बैठक में सराहा गया था और राज्य उनके सुझावों को अपनाने के लिए तैयार था। (भाषा) 
 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख